शाहिद अफरीदी हुए कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर कहा दुआ की जरूरत है

अगर क्रिकेट इतिहास के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की बात की जाये, तो इसमें पाकिस्तान के विस्फोटक ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी का नाम भी आता है. शाहिद अफरीदी सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है. वह क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में से एक है. इन्होने पाकिस्तान की टीम को अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते कई मैच जीताये हैं.

शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजीटिव
शाहिद अफरीदी हुए कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर कहा दुआ की जरूरत है
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने इसकी ट्वीट करके जानकारी दी है. पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. इस खबर से क्रिकेट फैंस काफी दुखी है.

शाहिद अफरीदी ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
शाहिद अफरीदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा था. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा परीक्षण हुआ और दुर्भाग्य से मैं सकारात्मक हू. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थना की आवश्यकता है, इंशाअल्लाह”

I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19#pandemic#hopenotout#staysafe#stayhome

— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) June 13, 2020


शानदार रहा है शाहिद अफरीदी का क्रिकेट करियर

आपकों बता दे, कि शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच, 398 वनडे मैच, व 98 टी20 मैच खेले है. जिसमे शाहिद अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 36.51 की औसत से 1716 रन, 398 वनडे मैच में 23.57 की औसत से 8064 रन व 98 टी20 मैच में 18.01 की औसत से 1405 रन बनाये हैं.

शाहिद अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में 48 विकेट, वनडे में 395 विकेट व 98 टी20 मैच में 6.61 की शानदार इकॉनामी के साथ 97 विकेट लिए हैं.
शाहिद अफरीदी हुए कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर कहा दुआ की जरूरत है शाहिद अफरीदी हुए कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर कहा दुआ की जरूरत है Reviewed by kumar on 4:18 AM Rating: 5
Powered by Blogger.