दुनिया में आने से पहले ही इस खिलाड़ी को मार देना चाहते थे पिता, आज है दिग्गज खिलाड़ी

एक क्रिकेटर जो आज करता है छक्कों की बारिश, मौका मिलने पर किसी भी तरह के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलने की पूरी क्षमता रखता है। इसी अपनी काबिलियत से धीरे-धीरे क्रिकेट जगत में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने की कोशिश में जुटे इस बल्लेबाज के जन्म से भी पहले एक अनहोनी होने वाली थी।

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को उनके पिता चाहते थे जन्म से पहले ही मारना
दुनिया में कदम रखने से पहले ही इस क्रिकेटर को उनके पिता मां की कोख में ही खत्म करना चाहते थे। लेकिन पिता की चाहत के खिलाफ जाते हुए उनकी मां ने उन्हें दुनिया में लाने यानि जन्म देने का फैसला किया।

दुनिया में आने से पहले ही इस खिलाड़ी को मार देना चाहते थे पिता, आज है दिग्गज खिलाड़ी
ये खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज के युवा आक्रमक बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल…. में पिछले कुछ ही साल से खेल रहे रोवमेन पॉवेल को वेस्टइंडीज की टीम में एक खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है।

रोवमेन पॉवेल की दर्दनाक दास्तां
एक ऐसा बल्लेबाज जो चंद गेंदों में मैच को पूरी तरह से बदलने का माद्दा रखता है। जो जबरदस्त और लंबे-लंबे छक्कें लगाने में माहिर है लेकिन उनके साथ जब जन्म भी नहीं हुआ था तब दर्दनाक घटना घट जाती लेकिन की मां ने ऐसा नहीं होने दिया।


रोवमेन पॉवेल की नीजी जिंदगी में आए इस पल को सुनकर तो हर किसी का दिल दुख से भर जाएगा। पॉवेल का जन्म जमैका में हुआ। वो बहुत ही गरीब परिवार से नाता रखते थे। जमैका के सेंट कैथरिन में जन्म लेने वाले रोवमेन पॉवेल को कभी उनके पिता का प्यार मिला ही नहीं है। उन्होंने आज तक अपने पिता से और उनके करीबी रिश्तेदारों से दूरी बना कर रखी है।

पिता नहीं चाहते थे बेटा ले जन्म, पॉवेल ने पिता को लेकर कही ये बात
पॉवेल की मां ने ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता ने पॉवेल को कोख में ही मार डालने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने पॉवेल का जन्म देने का फैसला किया। रोवमेन पॉवेल से एक बार अपने पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि


“मैं कभी उनसे नहीं मिला लेकिन मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे दुनिया में लाने के लिए अपने शुक्राणु दिए। मेरा बचपन बहुत ही मुश्किल में गुजरा है। लेकिन मैंने हमेशा भगवान पर भरोसा रखा है। मैं उन बच्चों को कहना चाहता हूं जिनके पिता उनके साथ नहीं हैं। कोई बात नहीं पिता नहीं हैं तुम्हारे साथ भगवान हैं।”

अब कहा जाता है जूनियर रसेल
रोवमेन पॉवेल एक जबरदस्त तूफानी बल्लेबाज हैं। जो पहली ही गेंद से क्लीन हिट करने में विश्वास रखते हैं। इसी कारण से उनकी तुलना उनकी ही टीम के बल्लेबाज से होती है। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने तो पॉवेल को जूनियर रसेल तक की संज्ञा दे दी है।

दुनिया में आने से पहले ही इस खिलाड़ी को मार देना चाहते थे पिता, आज है दिग्गज खिलाड़ी दुनिया में आने से पहले ही इस खिलाड़ी को मार देना चाहते थे पिता, आज है दिग्गज खिलाड़ी Reviewed by kumar on 4:16 AM Rating: 5
Powered by Blogger.