भारतीय प्रशंसको के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया में तय समय पर हो सकता है टी-20 विश्व कप

शुक्रवार को जहां एक तरफ टी-20 विश्व कप के लिए अच्छी खबर आई है. वहीं आईपीएल के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि 40,000 लोगों के बैठने की क्षमता रखने वाले स्टेडियम में अगले महीने से 10,000 तक की भीड़ की मेजबानी करने की अनुमति दी जाएगी.

दर्शकों को स्टेडियम में अनुमति मिलने से टी-20 विश्व कप के बड़े चांस
भारतीय प्रशंसको के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया में तय समय पर हो सकता है टी-20 विश्व कप
ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन के बयान के मुताबिक, किसी भी स्टेडियम की क्षमता के लिहाज से 25% तक दर्शकों को स्टेडियम में बैठाया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने pm.gov au. में अपना एक बयान जारी करते हुए कहा, “40,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में, टिकट लेकर आने वाले दर्शकों को  25% की क्षमता के साथ बैठाया जा सकता है.”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन के इस बयान से आईसीसी को कही ना कही टी-20 विश्व कप को तय समय से आयोजित करवाने का बढ़ावा मिल गया है.

टी-20 विश्व कप होने से आईपीएल को नहीं मिल पाएगी विंडो

आईसीसी ने पुरुष टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान किया हुआ है. 2020 का पुरुष टी-20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाना है. पुरुष विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी. जिसमे कुल 45 मैच खेले जायेंगे. 8 टीमों के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले खेले जायेंगे. जिसमे से 4 टीमें सुपर-12 में अपनी जगह बनाएगी.

यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेला जाना है.  टी-20 विश्व कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों के 7 स्टेडियम में खेले जायेंगे. जिसमे पर्थ, एडिलेड, मेलबर्न, होबार्ट, सिडनी, ब्रिसबेन और गिलांग शामिल हैं.

अगर तय समय से टी-20 विश्व कप आयोजित होता है, तो आईपीएल को विंडो नहीं मिल पाएगी. दरअसल, बीसीसीआई टी-20 विश्व कप की विंडो का ही इस्तेमाल आईपीएल को करवाने के लिए करना चाहती थी.

एक महीने बाद होगी स्थिति पूरी तरह साफ़

आईसीसी और उसके स्टेकहोल्डर्स ने फैसला किया है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक महीने बाद ही स्थिति का आकलन किया जाएगा.

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दर्शकों की अनुमति देकर आईसीसी को एक बड़ी राहत दी है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अगले महीने होने वाली आईसीसी की बैठक में ही टी-20 विश्व कप को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ़ हो पाएगी.
भारतीय प्रशंसको के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया में तय समय पर हो सकता है टी-20 विश्व कप भारतीय प्रशंसको के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया में तय समय पर हो सकता है टी-20 विश्व कप Reviewed by kumar on 4:22 AM Rating: 5
Powered by Blogger.