एम्स ने बताया माइग्रेन रोग से निपटने के तरीके

एम्स ने मई के महीने में न्यूरोलॉजी विभाग में आने वाले माइग्रेन के मरीजों पर एक स्टडी की जिसमें यह पाया गया कि अगर माइग्रेन की दवाओं के साथ-साथ मरीजों को सप्ताह में 3 दिन योग भी करवाया जाए तो उनकी बीमारी बहुत ज्यादा तेजी से अच्छा हो सकती है सिरदर्द बहुत ज्यादा घट सकता है।
एम्स ने स्टडी 114 मरीजों पर की इनमें से आधे को सिर्फ दवाएं दी गई जबकि आधे मरीजों को सप्ताह में 3 दिन दवाओं के साथ नियमित योगाभ्यास भी करवाया गया।
योगाभ्यास में प्राणायाम कुछ योगिक क्रियाएं व मेडिटेशन जैसे रिलैक्सेशन अभ्यास शामिल की गई। 1 महीने तक सप्ताह में 3 दिन इन मरीजों ने एम्स के योग एक्सपर्ट्स के सामने नियमित योग किया। प्रतिदिन 1 घंटे के एक्सरसाइज के लिए यह मरीज एम्स आते रहे।
इसके बाद अगले 2 महीने सप्ताह में 5 दिन घर पर यही योग क्रियाएं करने को बोला गया.
नतीजे
योग करने वाले ग्रुप को पहले महीने में 9 बार सिरदर्द की शिकायत होती थी योग व दवाओं के बाद वह घटकर 4.7 पर आ गई यानी 48 प्रतिशत ​सिरदर्द के मुद्दे कम हो गए।
जबकि दूसरे ग्रुप को महीने में औसतन 7.7 बार यानी मोटे तौर पर 8 बार सिर दर्द की शिकायत होती थी जो घटकर 6.8 ही हो पाई यानी केवल 12 प्रतिशत का इंप्रूवमेंट हुआ।
3 महीने के बाद योग वाले ग्रुप की दवाओं में भी 47% की कमी आ गई जबकि दूसरे ग्रुप में यह कमी केवल 12% की थी। एम्स की स्टडी अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में मई के महीने में छपी है।
एम्स ने बताया माइग्रेन रोग से निपटने के तरीके एम्स ने बताया माइग्रेन रोग से निपटने के तरीके Reviewed by kumar on 5:34 AM Rating: 5
Powered by Blogger.