आईपीएल के ना होने से इन 4 लोगों के परिवार का गुजारा हो जाएगा मुश्किल, घर चला पाने में होगी परेशानी

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टी20 क्रिकेट लीग ने अब तक के अपने सफर में रोजगार के नाम पर काफी लोगों को आबाद किया है। जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है तब से लेकर अब तक इस लीग से कई लोगों को अपने परिवार को चलाने के लिए रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

आईपीएल ने कई लोगों को दिया है रोजगार
आईपीएल ने क्रिकेटरों को तो खूब मालामाल किया है। जिसमें गरीब प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ना केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला बल्कि साथ ही उन्हें पैसा भी खूब मिला जिससे उन्हें काफी मदद मिली।

आईपीएल के ना होने से इन 4 लोगों के परिवार का गुजारा हो जाएगा मुश्किल, घर चला पाने में होगी परेशानी
इस लीग में अब तक के सफर में केवल खिलाड़ियों को ही पैसा कमाने का मौका नहीं दिया है, बल्कि इस लीग के माध्यम से और कई लोगों के घरों का गुजारा चलता है, लेकिन आईपीएल का ये सीजन इस बार नहीं होने से इन लोगों को काफी मुश्किलें हो रही है।

इस हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग के माध्यम से पिछले 12 साल से अपने परिवार का गुजारा चला रहे कुछ लोगों को ये लीग नहीं होने के कारण काफी दिक्कत का समाना करना पड़ेगा। बीसीसीआई को तो आईपीएल ना होने पर 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा ही तो साथ ही कुछ लोगों के परिवार का गुजारा भी संकट में आ जाएगा।

मोची परिवार जो 12 साल से कर रहा है काम, वो आ जाएगा मुश्किल में
इनमें से चेन्नई का एक मोची परिवार आईपीएल के माध्यम से अपने परिवार की रोटी चलाता है। चेन्नई में आर भास्करन नाम का एक मोची जो पहले ही सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम करता है। आर भास्करन चेन्नई सुपर किंग्स के मोची हैं जो उनके खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए काम करते हैं। पिछले 12 साल से भास्करन यहां सेवाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं 1993 से चेन्नई के स्टेडियम में मोची का काम कर रहे हैं जो सचिन तेंदुलकर तक के पेड को सील चुके हैं। धोनी के साथ तो भास्करन ने चाय भी पी है। लेकिन इस बार के आईपीएल के ना होने से उन्हें तंगहाली से गुजरना पड़ रहा है। भारत के पूर्व खिलाड़ी ने इनकी मदद के लिए 25 हजार रूपये दिए थे।


चीयर लीडर की भी नहीं हो पाएगी कमाई
आईपीएल में दर्शकों को लुभाने के लिए हर फ्रेंचाइजी टीम की ओर से मैदान में चीयर लीडर्स होती हैं। चीयर लीडर्स में ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी भी होते हैं। लेकिन इस बार तो उनकी कमाई पर गहरा असर होने वाला है। चीयर लीडर्स में विदेशी लड़कियों में कायली थॉम्पसन, सोफिया रोजी जैसी चीयर लीडर्स ने अपनी नौकरियां तक छोड़ दी। लेकिन अब कोरोना के कारण आईपीएल के अनिश्चितकाल के लिए रद्द होने से उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।


थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट को भी नहीं मिल पाएगा मौका
आजकल तो सभी टीमों के पास थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट मिल जाते हैं जो तेज गेंदबाजी को खेलने के लिए प्रैक्टिस करवाते हैं। सभी टीमें अपने साथ थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट को रखती है। इसी तरह से आईपीएल में भी सभी टीमों के पास अपने-अपने थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट होते हैं। इसमें से वी नरसिम्हन को इसी साल सीएसके की टीम के अपने साथ जोड़ा है। लेकिन आईपीएल ना होने से उन जैसे कई थ्रो स्पेशलिस्ट को काफी झटका लगेगा।


स्कोरर की भी नहीं बन पाएगी बात
क्रिकेट मैच में स्कोरर की भी अच्छी कमाई हो जाती है। आईपीएल की बात करें तो इस लीग में कई स्कोरर हर मैच में अपनी भूमिका निभाते हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में चेन्नई के राहुल राज पिछले कुछ समय से आईपीएल के साथ ही घरेलू क्रिकेट मैचों में स्कोरिंग का काम कर रहे हैं। उन्हें आईपीएल के हर मैच में 10,000 रुपये अपने काम के मिल जाते हैं। तो वहीं घरेलू मैचों में प्रति मैच 5 हजार रुपये मिलते हैं। घरेलू क्रिकेट भी बंद पड़ा है तो आईपीएल भी निश्चित नहीं है ऐसे में इनको काफी नुकसान होता।

आईपीएल के ना होने से इन 4 लोगों के परिवार का गुजारा हो जाएगा मुश्किल, घर चला पाने में होगी परेशानी आईपीएल के ना होने से इन 4 लोगों के परिवार का गुजारा हो जाएगा मुश्किल, घर चला पाने में होगी परेशानी Reviewed by kumar on 7:28 AM Rating: 5
Powered by Blogger.