भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के सितारे पिछले कुछ वक्त से गर्दिश में चल रहे हैं। असल में पंत को शुरुआत से ही एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा। मगर जब से केएल राहुल ने विकेटकीपिंग दस्ताने संभाले हैं तब से सीमित ओवर क्रिकेट में पंत के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि अब बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, ऋषभ पंत की तारीफ करते नजर आए हैं।
धोनी को कर रिप्लेस कर सकते हैं पंत
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा ये भारतीय खिलाड़ी ले सकता है धोनी की जगह
युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट ने काफी मौके दिए। मगर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह उन मौकों को ठीक से भुना नहीं सके। लेकिन अभी भी टीम मैनेजमेंट का सपोर्ट उनके साथ है। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए ऋषभ पंत की काफी तारीफ की है। उनका मानना है कि पंत, एमएस को रिप्लेस करने की काबीलियत रखते हैं। राठौर ने कहा,
” एम एस धोनी को रिप्लेस करना आसान नहीं है लेकिन अगर ऋषभ पंत को पूरा मौका दिया जाए तो वो एक मैच विनर खिलाड़ी बन सकते हैं। अपनी बल्लेबाजी में सुधार करके वो एम एस धोनी की जगह ले सकते हैं।”
पंत का सपोर्ट कर रहा है टीम मैनेजमेंट
ऋषभ पंत अभी 22 साल के ही हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाकर बल्लेबाजी की काबीलितय साबित की। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब इंटरव्यू के दौरान जब राठौर से पूछा गया कि मैच विनर खिलाड़ी ऋषभ पंत जैसे स्पेशल टैलेंट को टीम कैसे ट्रीट कर रही है? इस पर जवाब देते हुए विक्रम राठौड़ ने कहा,
“पंत के अंदर काफी क्षमता है और उस पर कोई सवाल ही नहीं है। ऋषभ पंत ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और उसकी फॉर्म अच्छी नहीं थी। टीम मैनेजमेंट अभी भी उसे सपोर्ट कर रहा है और हमारा मानना है कि वो एक स्पेशल खिलाड़ी है। जब वो रन बनाना शुरु करेंगे तो भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।”
मजबूत प्लेयर बनकर उभरेंगे पंत
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले 11 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। जिसके चलते क्रिकेट के गलियारों में लगातार उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब तक टीम मैनेजमेंट व धोनी ने अपने भविष्य पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। एमएस के बारे में विक्रम राठौर ने कहा,
“एम एस धोनी अभी भी यहीं पर हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि उनके साथ अभी क्या चल रहा है। एम एस धोनी जैसे खिलाड़ी को रिप्लेस करना और उनकी जगह लेना कोई आसान काम नहीं है। ऋषभ पंत कई बार रन नहीं बना पाए, इसलिए उनके ऊपर काफी दबाव था। लेकिन इस तरह से वो एक बेहतरीन और मजबूत प्लेयर बनकर उभरेंगे।”

Reviewed by kumar
on
7:27 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
7:27 AM
Rating: