वीवीएस लक्ष्मण ने बताए वो दो नाम, जो भारतीय क्रिकेट को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने लॉर्ड्स में एक साथ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. यह उन दोनों के लिए एक विशेष शुरुआत थी, क्योंकि इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी के दम पर भारत को मुश्किल परिस्थिति से निकाला था. जहां सौरव गांगुली ने शतक ठोका था, राहुल द्रविड़ शतक से पांच रन से चूक गए थे. इसके बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने सालों तक एक साथ खेला और भारतीय टीम को एक नए मुकाम तक लेकर गए थे. वहीं मौजूदा समय में एक बार फिर यह जोड़ी भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने पर ही काम कर रही है लेकिन इस बार दोनों की जिम्मेदारियां अलग अलग हैं. जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं वहीं राहुल द्रविड़ के पास एनसीए (National Cricket Academy) की जिम्मेदारी है.

वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि गांगुली और द्रविड की जोड़ी भारतीय क्रिकेट को हर फार्मेट में आगे लेकर जाएगी. स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर लक्ष्मण ने कहा,"यह बहुत अच्छा है. बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ के बीच साझेदारी. यदि भारतीय टीम हर प्रारूप में सफल होना चाहती है, तो यह साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि हर कोई महत्वपूर्ण है, टीम का कप्तान, एनसीए हेड और बीसीसीआई अध्यक्ष."


वहीं इससे पहले सौरव गांगुली ने अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए कहा कि वो लॉर्ड्स की आइकॉनिक बालकनी में इंतजार कर रहे थे कि राहुल द्रविड़ भी अपना शतक पूरा करें. बता दें, इस मैच में गांगुली ने 301 गेंदों का सामना किया था जिसमें उन्होंने 131 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 20 चौके भी लगाए थे. दूसरी तरफ राहुल द्रविड़ ने अपनी पारी के दौरान 267 गेंदों का सामना किया और 6 चौको की मदद से उन्होंने 95 रन बनाए थे.

सौरव गांगुली ने उस मैच को याद करते हुए कहा,"मैं ईमानदारी से कहूं तो मेरा प्रदर्शन भी ठीक था. द्रविड़ जिस समय बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय मैं 70 रन बना चुका था." सौरव गांगुली ने कहा,"मुझे अभी भी याद है कि मैंने प्वाइंट पर कवर ड्राइव लगाकर अपना शतक पूरा किया था और वह दूसरे छोर पर थे. मैंने 131 रन बनाए और चायकाल के एक घंटे बाद मैं आउट हो गया था. लेकिन उन्होंने अपनी पारी को जारी रखा."
वीवीएस लक्ष्मण ने बताए वो दो नाम, जो भारतीय क्रिकेट को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर वीवीएस लक्ष्मण ने बताए वो दो नाम, जो भारतीय क्रिकेट को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर Reviewed by kumar on 7:30 AM Rating: 5
Powered by Blogger.