प्यार को पाने के लिए खुद को हिंदू बताना पड़ा था शाहरुख को, छुपाना पड़ा था अपना धर्म

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान का आज 54 वा जन्मदिन है, इनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था और आज मिडल क्लास फैमिली का यह लड़का करोड़ों दिलों पर राज करता है । शाहरुख खान ने कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है जो लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं । आज हम आपको जन्मदिन के इस मौके पर शाहरुख खान की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है ।

Third party image reference

पार्टी में हुई थी दोनों की मुलाकात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड के यहां पार्टी में हुई थी । जहां शाहरुख की नजर गौरी पर पड़ते ही वह अपना दिल हार बैठे । शाहरुख ने तुरंत ही जाकर गोरी से बात करने की कोशिश की लेकिन गोरी ने उस वक्त जरा सा भी इंटरेस्ट न दिखाते हुए उनको इग्नोर करने लगी और गौरी ने यहां तक कहा कि मैं अपने बॉयफ्रेंड की राह देख रही हूं । उस वक्त तो शाहरुख खान के सभी सपने चकनाचूर हो गए थे, लेकिन सच्चाई तो यह है कि गौरी का कोई बॉयफ्रेंड ही नहीं था और वह शाहरुख खान को झूठ बोलकर इग्नोर करने की कोशिश कर रही थी । यह बात खुद किंग खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी ।

Third party image reference

प्यार को पाने के लिए खुद को हिंदू बताना पड़ा था

गौरी खान जब मुंबई आ गई तब शाहरुख ने उनको ढूंढ लिया और दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया । आखिरकार शाहरुख खान ने गौरी को तो पटा लिया लेकिन यह इतना आसान नहीं था क्योंकि गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है तो वहीं शाहरुख खान मुस्लिम थे, जिसके कारण यह शादी होना इतना आसान तो होता ही नहीं । शाहरुख जब गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया था और अपना नाम और धर्म दोनों बदल दिया था । खुद का धर्म छुपाकर आखिरकार 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हुई और आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट और पावरफुल कपल मानी जाती है ।

Third party image reference

दोस्तों, वैसे आपको शाहरुख और गौरी खान की जोड़ी कैसी लगती है? हमें नीचे कमेंट करके बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

प्यार को पाने के लिए खुद को हिंदू बताना पड़ा था शाहरुख को, छुपाना पड़ा था अपना धर्म प्यार को पाने के लिए खुद को हिंदू बताना पड़ा था शाहरुख को, छुपाना पड़ा था अपना धर्म Reviewed by Admin on 5:06 AM Rating: 5
Powered by Blogger.