बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं, और इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है । आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी की शादी को हुए आज 28 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों के बीच पहले जैसी बॉन्डिंग है ऐसा आजकल फिल्मी दुनिया में बहुत ही कम देखने को मिलता है ।
2 नवंबर को यानी आज शाहरुख खान अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको इस आर्टिकल में इन दोनों की कुछ शादी की दुर्लभ तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिसे देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा ।
Third party image reference
कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी मुलाकात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब शाहरुख खान फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे उसी दौरान साल 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में गोरी और शाहरुख खान की मुलाकात हुई थी तब शाहरुख की उम्र मात्र 18 साल थी। बादशाह शाहरुख की नजर जब पहली बार गौरी पर पड़ी तो वह पहली नजर में ही दिल हार बैठे । उस वक्त गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थी और वह शरमा भी रही थी ।
Third party image reference
शाहरुख ने उनको जाकर बात करने की कोशिश की तो गौरी ने उनको जरा सा भी भाव नहीं दिया और कहा कि मैं मेरे बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हूं तो उस वक्त तो शाहरुख खान के सारे सपने चकनाचूर हो गए थे । सच्चाई तो यह है कि गोरी का कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं था और उन्होंने शाहरुख से झूठ बोला था इस बात का खुलासा खुद किंग खान ने एक इंटरव्यू के दौरान करा था
Third party image reference
गौरी के लिए पूरा शहर छान मारा
जब इस बात का पता शाहरुख खान को चला कि गौरी मुंबई आ गई है तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पूरा शहर छान मारा, लेकिन कई दिनों तक गोरी उन्हें नहीं मिली । बाद में एक बीच पर शाहरुख ने गौरी को देखा है और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन यह इतना आसान नहीं था क्योंकि एक तरफ गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से है तो वहीं साथ मुस्लिम थे लेकिन जैसे तैसे करके इन दोनों की शादी 25 अक्टूबर 1991 में संपन्न हुई और आज बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल है गौरी और शाहरुख ।
Third party image reference
आशा है कि इन दोनों की शादी की यह कुछ दुर्लभ तस्वीरें आपको पसंद आई होगी और शाहरुख खान के फैन के लिए यह तस्वीरें किसी तोहफे से कम नहीं है।
Third party image reference
किंग खान के फैंस लाइक और शेयर करें बिना बिल्कुल ना जाए और इस चैनल को फॉलो कीजिए, धन्यवाद ।
बार-बार देखने को नहीं मिलेगी शाहरुख खान की शादी की यह दुर्लभ तस्वीरें, फिल्मी है लव स्टोरी
Reviewed by Admin
on
5:07 AM
Rating:




