बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपने 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं । बीती रात से ही शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न फैंस ने शुरू कर दिया है, और शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर लाखों लोगों की भीड़ देखी गई थी । शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग आज करोड़ों में है आज पूरे दिन शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली थी, और शाम को शाहरुख खान ने खुद मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा कहा और अपने अंदाज में आईकॉनिक पोज दिया ।
Third party image reference
आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि शाहरुख खान वाइट कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं तो वहीं साथ में उनका लाडला बेटा अबराम खान भी दिख रहा है । बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को देखते ही लाखों फैंस चिल्लाने लगे शाहरुख का स्टारडम देखते ही बनता है । बॉलीवुड के कई बड़े बड़े अभिनेताओं ने शाहरुख को जन्मदिन की शुभ मीडिया के जरिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है । इसके अलावा करोड़ों फैंस ने भी जन्मदिन के इस मौके पर लंबी उम्र के लिए दुआएं की है ।
Third party image reference
वैसे दिवाली हो या ईद शाहरुख खान हमेशा अपनी बालकनी में आकर फैंस को शुभकामनाएं देते हैं । लेकिन इनके बर्थडे पर कुछ अलग ही भीड़ देखने को मिली । कई फैंस ने तो अपने टीशर्ट उतार कर शाहरुख खान की तरफ फेंके और यह किंग खान के लिए बर्थडे की होता फैंस का प्यार देखते ही शाहरुख खान के चेहरे पर भी खुशी सी छा गई थी, और लोग हद से ज्यादा शोर मचा रहे थे ।
Third party image reference
बॉलीवुड के किंग खान ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया हुआ है जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और आज इनकी एक्टिंग पर करोड़ों लोग फिदा है । जीरो फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख एक भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, और वह बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश में है खबरों के मुताबिक वह जल्द ही 'सनकी' नाम की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं ।
Third party image reference
दोस्तों, वैसे आप भी किंग खान को कमेंट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं ।
स्टारडम हो तो ऐसा! शाहरुख के घर के बाहर दिखी लाखों की भीड़, इस तरह किंग ने किया शुक्रिया
Reviewed by Admin
on
5:06 AM
Rating:



