Box Office: नौवें दिन 'हाउसफुल 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाई जानकर होगी हैरानी

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं और अब तक इस फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार भी कर लिया है । नेगेटिव रिव्यू मिलने के बाद ऐसा सोचना भी मुश्किल लग रहा था कि यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी । कमाई के मामले में यह फिल्म धूम मचा रही है और अब तक सभी नई फिल्मों को भी टक्कर दे रही है । पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 141.62 करोड़ का कारोबार किया ।

Third party image reference
गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे बड़े-बड़े शहरों में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं मुंबई और बेंगलुरु में फिल्म को इतना खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म थीम जन्मदिन पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार, कृति खरबंदा, पूजा हेगडे, कृति सेनन, रितेश देशमुख, और बॉबी देओल जैसे कलाकार डबल रोल में नजर आए हैं तो वही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जॉनी लीवर में भी कैमियो करके हर किसी का दिल जीत लिया । फ़िल्म ने 5 दिनों में 100 करोड़ कमा लिए थे । क्रिटिक्स ने और कुछ ऑडियंस ने फिल्म की जमकर बुराई की थी लेकिन आम लोगों ने भरपूर पसंद किया है ।

Third party image reference
बात करें फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 141.31 करोड़ का कारोबार किया था तो वहीं आठवें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया नौवें दिन शनिवार को हाफ वर्किंग डे होने के कारण ऑक्युपेंसी रेट 15% से लेकर 20% तक दर्ज कराई है ।

Third party image reference
Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को भी इस फिल्म ने 12 करोड़ के आसपास कारोबार किया है यानी अब तक यह फिल्म टोटल 161.81 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है जो कि वाकई में काबिले तारीफ है ।

Third party image reference

दोस्तों, यह फिल्म आपको कैसी लगी ? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताइए और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना बिल्कुल ना भूलें, धन्यवाद ।

Box Office: नौवें दिन 'हाउसफुल 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाई जानकर होगी हैरानी Box Office: नौवें दिन 'हाउसफुल 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाई जानकर होगी हैरानी Reviewed by Admin on 5:05 AM Rating: 5
Powered by Blogger.