आधी रात को शाहरुख को बर्थडे विश करने घर के बाहर दिखे लाखों फैंस, किंग खान ने किया शुक्रिया

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख आज 2 नवंबर को अपना 54 वा जन्मदिन मना रहे हैं । सुपरस्टार शाहरुख खान की दीवानगी सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के सिर चढ़कर बोलती है । उनकी दीवानगी का आलम यह है की शाहरुख खान से ज्यादा उनके जन्मदिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, और पहले ही ट्विटर पर अकाउंट डाउन कर रहे थे । बीती रात उनके बंगले मन्नत के बाहर लाखों फैंस बर्थडे विश करने के लिए पहुंच गए थे और चक्का जाम हो गया था ।

Third party image reference
आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि शाहरुख खान अपनी मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं तो वही किंग खान के जन्मदिन के इस मौके पर लाखों की भीड़ देखने को मिल रही है शायद ही बॉलीवुड में कोई ऐसा स्टार होगा जिनकी इतनी ज्यादा दीवानगी हो । ईद हो या दिवाली हो या फिर होली जैसे त्योहारों पर शाहरुख अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को विश करते हैं । लेकिन उनके जन्मदिन का तो एक्साइटमेंट अलग ही था जो आप इन तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगा सकते हो ।

Third party image reference
शाहरुख खान भी आधी रात को अपने फैंस के लिए उनका अभिवादन करने के लिए बालकनी में नजर आए थे और इसे देखते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया था और कई लोग तो नाचने थिरकने लगे थे । शाहरुख खान की एक झलक के लिए करोड़ों फैंस मरते हैं । कई फैंस ने अपने टीशर्ट उतार कर फेंक दिए जो किंग खान के लिए उनका बर्थडे गिफ्ट था । फैंस का प्यार देखकर शाहरुख के चेहरे पर भी काफी खुशी नजर आ रही थी ।

Third party image reference
लोग हद से ज्यादा शोर मचा रहे थे इसी वजह से किंग खान ने इशारों से उन्हें धीमी आवाज करने के लिए कहा क्योंकि पड़ोसी सो रहे थे। ट्विटर पर भी शाहरुख खान के लिए बर्थडे विश छाई हुई है और लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं ।


Third party image reference
अगर हम बात करें वर्क फ्रंट के बारे में तो 'जीरो' की असफलता के बाद शाहरुख खान काफी समय से फिल्मों से दूर है । लेकिन जल्द ही इनका एक बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट होने वाला है । बिगिल फिल्म डायरेक्टर एटली के साथ वे जल्द ही काम करने वाले हैं जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है ।
आधी रात को शाहरुख को बर्थडे विश करने घर के बाहर दिखे लाखों फैंस, किंग खान ने किया शुक्रिया आधी रात को शाहरुख को बर्थडे विश करने घर के बाहर दिखे लाखों फैंस, किंग खान ने किया शुक्रिया Reviewed by Admin on 5:08 AM Rating: 5
Powered by Blogger.