कभी नहीं देखी होगी ऐश्वर्या की शादी की यह खूबसूरत तस्वीरें, देखकर दिल खुश हो जाएगा

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1978 को मैंगलोर कर्नाटका में हुआ था में हुआ था, और साल 1994 में वह 'मिस वर्ल्ड' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है । आज वह अपना 46 वां जन्मदिन मना रही है। ऐश्वर्या राय लगभग 30 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है लेकिन आजकल वह फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमिली पर ही ध्यान दे रही है ।
साल 2009 में ऐश्वर्या राय को 'पद्मश्री' से नवाजा गया था जो किसी भी अभिनेत्री के लिए गर्व की बात होती है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिसे देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा ।


Third party image reference
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ-साथ टैलेंटेड अभिनेत्री भी मानी जाती है, और इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया हुआ है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में 'और प्यार हो गया' से की थी जिसका निर्देशन राहुल रावल द्वारा किया गया था, इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या ने तमिल भाषा की फिल्म 'जींस' में काम किया और इसके लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस तमिल से भी नवाजा गया था ।

Third party image reference
बाद में सलमान खान की वजह से 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय को काम मिला इसके बाद शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानी लेकिन इनका अंत इतना बुरा हुआ जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था।

Third party image reference

2007 में की थी शादी

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी काफी सालों तक चली थी लेकिन आखिर में इनका अंत बुरा हुआ । सलमान के अलावा वह विवेक ओबेरॉय के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी है । साल 2007 में बच्चन खानदान के इकलौते वारिस अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या की शादी हुई और आज उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम है आराध्या राय बच्चन । शादी के मौके पर ऐश्वर्या राय भी काफी खुश नजर आ रही थी । दुल्हन के रूप में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लग रही थी ।

Third party image reference

यह है उनकी यादगार फिल्में

अगर हम बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ सुपरहिट फिल्मों की तो इस लिस्ट में ताल, मेला, जोश, हमारा दिल आपके पास है, ढाई अक्षर प्रेम के, मोहब्बतें, देवदास, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, गुजारिश जैसी कई फिल्में शामिल है और इनको आखिरी बार फिल्म सोने का में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी । फिलहाल ऐश्वर्या के पास एक भी फिल्म नहीं है । सोशल मीडिया के जरिए आज करोड़ों फैंस ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं ।

Third party image reference

दोस्तों, वैसे आपको ऐश्वर्या राय की यह तस्वीरें कैसी लगी ? हमें नीचे कमेंट में बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

कभी नहीं देखी होगी ऐश्वर्या की शादी की यह खूबसूरत तस्वीरें, देखकर दिल खुश हो जाएगा कभी नहीं देखी होगी ऐश्वर्या की शादी की यह खूबसूरत तस्वीरें, देखकर दिल खुश हो जाएगा Reviewed by Admin on 5:09 AM Rating: 5
Powered by Blogger.