बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नई नवेली एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है । बता दे कि इन दिनों वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' के प्रमोशन में व्यस्त है । 'स्टोरी ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री बहुत ही कम समय में पॉपुलर हो चुकी है । लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तारा सुतारिया से 11 साल बड़े एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर क्रश है, और इन दिनों दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी जोरों शोरों से चल रही है ।
Third party image reference
टॉक शो के दौरान किया था खुलासा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब एक टॉक शो में पहुंचे तब घोस्ट ने टाइगर से रेपिड फायर राउंड में पूछा कि वह सिद्धार्थ मल्होत्रा से किया चुराना चाहते हैं ? तो टाइगर श्रॉफ ने मुस्कुराते हुए तारा सुतारिया की तरफ देखा तारा ब्लश कर रही थी। तारा सुतारिया के इस रिएक्शन को देखकर घोस्ट भी चौक गए थे और उन्होंने पूछा कि, 'यह कब हुआ ? तारा ने उसी शो के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें सिधार्थ मल्होत्रा पर क्रश है और उसी समय जब आखिरी राउंड में तारा सुतारिया को कॉल करना था तब तारा ने सिद्धार्थ को ही कॉल किया था ।
Third party image reference
प्रमोशन में है व्यस्त
जानकारी के लिए बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया फिल्म 'मरजावां' में नजर आने वाली है, जिसमें रितेश देशमुख भी विलेन के किरदार में दिखेंगे । इस फिल्म का ट्रेलर लोगों के बीच काफी पसंद किया गया है और यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही वजह है कि फिल्म को प्रमोट करने में स्टारकास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।
Third party image reference
हाल ही में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया को फिल्म के प्रमोशन में देखा गया तब इन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी, और आखिरकार तारा सुतारिया का सपना भी पूरा हुआ वह उस एक्टर के साथ काम कर रही है जिस पर उनको क्रश है ।
Third party image reference
दोस्तों, वैसे आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है ? हमें नीचे कमेंट करके बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।
खुद से 11 साल बड़े अभिनेता को डेट कर रही है तारा, प्रमोशन के दौरान दिखी गजब की बॉन्डिंग
Reviewed by Admin
on
5:09 AM
Rating:



