टी20 में डेब्‍यू करने वाले 82वें भारतीय खिलाड़ी बने शिवम दुबे, कहलाते हैं 'सिक्‍सर किंग'


Third party image reference
टीम इंडिया ने रविवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को डेब्‍यू का मौका दिया। इसी के साथ शिवम दुबे भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 82वें खिलाड़ी बने। इससे पहले भारत के लिए राहुल चाहर ने डेब्‍यू किया था। 26 वर्षीय शिवम दुबे को पहली बार टीम इंडिया को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला है।

Third party image reference
साल 2017 में मुंबई के लिए डेब्यू करने के बाद उन्हें आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने करोड़पति बनाकर अपने साथ जोड़ा था। बांए हाथ के बल्लेबाज और दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज शिवम की गिनती देश के उभरते हुए ऑलराउंडर्स में होती है। अपने 2 साल के प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि आईपीएल में वो घरेलू क्रिकेट जैसी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

Third party image reference
शिवम को अपनी टीम में जोड़ने के लिए आरसीबी ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्हें विराट ने केवल 4 मैच खेलने का मौका दिया था जिसमें वो केवल 40 रन बना सके थे और अपने विकेटों का खाता खोलने में नाकाम रहे थे। अब तक खेले 16 प्रथम श्रेणी मैचों में शिवम बल्लेबाजी में 48.19 की औसत से 1012 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में इस दौरान उन्होंने 24.27 के शानदार औसत से 40 विकेट भी लिए हैं।

Third party image reference
शिवम अब तक 19 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 18.61 की औसत से 242 रन बनाए हैं वहीं गेंदबाजी करते हुए 23.57 और 8.68 की इकोनॉमी से 14 विकेट भी लिए हैं। शिवम को टीम प्रबंधन ने हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किया गया है। शिवम को रोहित शर्मा की तरह छक्के जड़ने में महारथ हासिल है। वो अब तक 16 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 39, लिस्ट ए क्रिकेट में 39 और 19 टी-20 मैच में 14 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी करने की आशा है।
टी20 में डेब्‍यू करने वाले 82वें भारतीय खिलाड़ी बने शिवम दुबे, कहलाते हैं 'सिक्‍सर किंग' टी20 में डेब्‍यू करने वाले 82वें भारतीय खिलाड़ी बने शिवम दुबे, कहलाते हैं 'सिक्‍सर किंग' Reviewed by Admin on 8:23 AM Rating: 5
Powered by Blogger.