भारत का बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शंखनाद रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले टी20 मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जो पहले ही टी20 में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के विशाल रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बेताब होंगे। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 99वां मैच खेलेंगे और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे।
Third party image reference
रोहित इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ेंगे, जिन्होंने अब तक 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। रोहित दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। इस मामले में वह पाकिस्तान के शोएब मलिक (111) और शाहिद अफरीदी (99) से पीछे हैं।
Third party image reference
यही नहीं, रोहित शर्मा सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से केवल 8 रन दूर हैं। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में यह आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे तो अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा के 2443 रन हैं और वह विराट से केवल 7 रन पीछे हैं। कप्तान कोहली इस सीरीज में ब्रेक पर हैं, लिहाजा रोहित के पास आगे निकलने का इससे शानदार मौका नहीं होगा।
Third party image reference
इन दो रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में जब हिटमैन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में टी20 क्रिकेट ने उन्हें मजबूत खिलाड़ी बनाया है। उन्होंने कहा, '2007 में मैंने टी20 डेब्यू किया। अब लंबा सफर हो चला है। मैंने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। पिछले 12 सालों में मैंने कई चीजें सीखी। इससे मैं मजबूत खिलाड़ी बना हूं।'
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में माही-विराट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा
Reviewed by Admin
on
8:24 AM
Rating:


