Third party image reference
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया पहला टी20 मैच रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज हो गया। यह मुकाबला टी20 क्रिकेट इतिहास का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। बता दें कि पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट ने महज 14 साल में 1000 मैच पूरे कर लिए। वहीं टेस्ट और वनडे क्रिकेट के मुकाबले एक हजार मैचों के मुकाम तक पहुंचाने में टी-20 क्रिकेट सबसे तेज साबित हुआ।
Third party image reference
क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच मार्च 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया था। 1000वें टेस्ट मैच तक पहुंचने में टेस्ट क्रिकेट को 107 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। टेस्ट इतिहास का 1,000वां टेस्ट मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1984 में खेला गया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में रांची में खेले गए टेस्ट तक मैच की कुल संख्या 2365 हो चुकी है।
Third party image reference
वहीं वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो इतिहास का पहला वनडे मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच मेलबर्न क्रिकेट क्लब मैदान पर जनवरी 1971 में खेला गया था। वनडे क्रिकेट ने एक हजार वनडे मैचों का सफर 23 साल में पूरा किया था। 1,000वां वनडे मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच नॉटिंघम में साल 1995 में खेला गया था।
Third party image reference
समय के साथ टी-20 मैचों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी-20 क्रिकेट को बहुत गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में 500 मैचों का सफर तय करने में उसे 10 साल 364 दिन लगे। लेकिन अगले 500 मैच 3 साल 259 दिन में पूरे हो गए। ये तेजी टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता की ओर ही इशारा करती है। आने वाले समय में इसमें और तेजी आएगी। अब जब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होना है, ऐसे में सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने पर ध्यान लगा रही हैं।
टेस्ट क्रिकेट को जो उपलब्धि हासिल करने में लगे 107 साल, टी20 क्रिकेट ने 14 साल में कर ली
Reviewed by Admin
on
8:23 AM
Rating:



