टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, नंबर 1 सबसे खतरनाक

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया खतरनाक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 2000 रन पूरे कर लिए। वह विश्व के छठवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 में सबसे तेज 2000 रन पूरे किए इ।
6. शोएब मलिक

टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, नंबर 1 सबसे खतरनाक
Third party image reference
पाकिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज शोएब मलिक ने 93 पारियों में अपने टी20 करियर के 2000 रन पूरे किए थे। शोएब मलिक ने अपनी टी20 करियर में खेले 111 मैचों की 104 पारियों में 30.58 की औसत और 124.06 की स्ट्राइक रेट से 2263 रन बनाए थे। इस दौरान शोएब मलिक ने 7 अर्धशतक लगाए थे।
5. रोहित शर्मा

Copyright Holder: Cric king
भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 77 पारियों में अपने टी20 करियर के 2000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक खेले 98 मैचों की 90 पारियों में 32.14 की औसत और 136.55 की स्ट्राइक रेट से 2443 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने 4 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
4. डेविड वार्नर

Copyright Holder: Cric king
ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 73 पारियों में अपने टी20 करियर के 2000 रन पूरे किए हैं। डेविड वार्नर ने अपनी टी20 करियर में अब तक खेले 73 मैचों में 29.98 की औसत और 140.88 की स्ट्राइक रेट से 2009 रन बनाए हैं। इस दौरान डेविड वार्नर ने एक शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।
3. मार्टिन गुप्टिल

Third party image reference
न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 68 पारियों में अपने टी20 करियर के 2000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने अपने टी20 करियर में अब तक खेले 79 मैचों में 33.11 की औसत और 132.00 की स्ट्राइक रेट से 2285 रन बनाए हैं। इस दौरान मार्टिन गुप्टिल ने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
2. ब्रैंडन मैकुलम

Copyright Holder: Cric king
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम जिन्होंने 66 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इसके अलावा ब्रैंडन मैकुलम ने अपने टी20 करियर में कुल खेले 71 मैचों में 35.66 की औसत और 136.21 की स्ट्राइक रेट से 2140 रन बनाए थे।
1. विराट कोहली

Third party image reference
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम है। विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 2000 रन पूरे करने के लिए 56 पारियां खेली थी। इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।
टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, नंबर 1 सबसे खतरनाक टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, नंबर 1 सबसे खतरनाक Reviewed by Admin on 5:52 AM Rating: 5
Powered by Blogger.