दोस्तों 2018 में दुबई में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम के लिए हांगकांग टीम का एक खिलाड़ी बेहद ही खतरा बन गया था। इस खिलाड़ी ने एक बार भारतीय टीम को दुविधा में डाल दिया था। दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात करें उसका नाम अंशुमन रथ है। अंशुमन हांगकांग टीम की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं।
Third party image reference
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ एशिया कप के उस मुकाबले में हांगकांग की टीम जीत नहीं पाई थी, लेकिन अंशुमन ने 174 रन की साझेदारी करके काफी सुर्खियां बटोरी थी। आपको बता दें कि अंशुमन ने अब हांगकांग टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
भारत में क्रिकेट खेलना चाहते हैं अंशुमन
Third party image reference
आपको बता दें कि अंशुमन रथ ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई थी। इसी वजह से उन्हें अब विदर्भ की टीम में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि अंशुमन ने विदर्भ की तरफ से खेलने के लिए नागपुर में किराए का घर भी ले लिया है।
Third party image reference
बता दें कि अंशुमन को रणजी टीम चयन के लिए उपलब्ध होने के लिए कम से कम 1 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड पूरा करना होगा। लेकिन अंशुमन ने इससे पहले क्लब क्रिकेट में हाथ आजमाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को एनुअल टी-20 टूर्नामेंट में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के एक मुकाबले में एसएसएससी की ओर से खेलते हुए 11 स्टार्स के खिलाफ अंशुमन ने 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
अंशुमन के रिकॉर्ड पर एक नजर
Third party image reference
दरअसल हांगकांग क्रिकेट टीम के लिए अंशुमन 18 वनडे मैच खेल चुके हैं। अंशुमन ने 51.75 की औसत से 828 रन और 14 विकेट चटकाए हैं। वही 20 टी-20 मुकाबलों में 18.88 की औसत से 321 रन बनाए हैं। टी-0 में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं। अंशुमन कनाडा टी-20 ग्लोबल लीग में भी खेल चुके हैं।
पहले एशिया कप में भारत के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी, अब भारत में खेलने के लिए छोड़ी कप्तानी
Reviewed by Admin
on
5:49 AM
Rating:



