गिल ने 142 गेंद खेल मचाया तहलका, मयंक ने ठोका तूफानी शतक, 50 ओवर में बना डाले इतने रन

आज देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए और इंडिया सी के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें इंडिया ए के कप्तान हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। इंडिया सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Third party image reference
इंडिया सी की तरफ से ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की और दोहरे शतकीय साझेदारी की, गिल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 235 गेंदों में 226 रन की साझेदारी की।

Third party image reference
फिर मयंक अग्रवाल 111 गेंदों में 120 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस पारी में 15 चौके और एक छक्का भी शामिल है।

Third party image reference
वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 142 गेंदों में 143 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 शानदार चौके और 6 तूफानी छक्के भी शामिल है।

Third party image reference
फिर अंतिम ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 248.28 की स्ट्राइक रेट से 72 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के भी शामिल है।

Third party image reference
इस तरह इंडिया सी की टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 366 रन का स्कोर बनाया है।
गिल ने 142 गेंद खेल मचाया तहलका, मयंक ने ठोका तूफानी शतक, 50 ओवर में बना डाले इतने रन गिल ने 142 गेंद खेल मचाया तहलका, मयंक ने ठोका तूफानी शतक, 50 ओवर में बना डाले इतने रन Reviewed by Admin on 5:53 AM Rating: 5
Powered by Blogger.