क्या कोहली-वॉर्नर को पछाड़ नंबर 1 बनेंगे रोहित, 3 मैचों में बनाने होंगे मात्र इतने रन

टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में 3 नवंबर से बांग्लादेश के विरोध तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगा. इस टी-20 श्रंखला का पहला मैच 3 नवंबर को शाम 7:00 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

क्या कोहली-वॉर्नर को पछाड़ नंबर 1 बनेंगे रोहित, 3 मैचों में बनाने होंगे मात्र इतने रन
Copyright Holder: Hindi Sports News
अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का समापन हुआ है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दो अर्धशतक और एक अर्धशतक लगाते हुए तीन पारियों में 217 रन बनाए थे.
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वॉर्नर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज बन गए जबकि ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बने.

Copyright Holder: Hindi Sports News

3 मैचों की टी-20 सीरीज में सर्वाधिक रन

तीन मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के नाम है उन्होंने विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में तीन पारियों में 223 रन बनाए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे.

विराट कोहली नंबर 4 पर

इस लिस्ट में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद है. विराट ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 199 रन बटोरे थे.

Copyright Holder: Hindi Sports News

रोहित के पास नंबर 1 बनने का मौका

रविवार से बांग्लादेश के विरुद्ध शुरू होने वाली टी-20 श्रृंखला में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास डेविड वॉर्नर, कॉलिन मुनरो और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में नंबर एक बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा. इसके लिए रोहित को तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला में 224 रन बनाने होंगे.
क्या कोहली-वॉर्नर को पछाड़ नंबर 1 बनेंगे रोहित, 3 मैचों में बनाने होंगे मात्र इतने रन क्या कोहली-वॉर्नर को पछाड़ नंबर 1 बनेंगे रोहित, 3 मैचों में बनाने होंगे मात्र इतने रन Reviewed by Admin on 7:25 AM Rating: 5
Powered by Blogger.