हिटमैन रोहित शर्मा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानकर चौंक जायेंगे

बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में खेलेंगे.

Copyright Holder: Hindi Sports News
यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. शुक्रवार को यह खबर मिली कि टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैच शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए हैं.

Copyright Holder: Hindi Sports News
दरअसल हुआ यह कि रोहित शर्मा नेट पर अभ्यास कर रहे थे. उसी दौरान थ्रोडाउन विशेषज्ञ नोवान सेनेविरत्ने की एक गेंद रोहित शर्मा के पैर पर लगी और वह चोटिल हो गए. उसके बाद रोहित ड्रेसिंग रूम में चले गए.

Copyright Holder: Hindi Sports News
अब भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर यह आ रही है कि रोहित शर्मा बिल्कुल फिट हो चुके हैं और वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रंखला में खेलते हुए नजर आएंगे.
बल्लेबाजी कोच विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारी प्राथमिकता ट्वेंटी-20 विश्व कप 2020 से पहले ज्यादा फेरबदल के बगैर टीम की प्रमुख खिलाड़ियों का सही संयोजन तैयार करना है. रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रंखला में संजू सैमसन और शिवम दुबे को परखा जायेगा.
हिटमैन रोहित शर्मा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानकर चौंक जायेंगे हिटमैन रोहित शर्मा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानकर चौंक जायेंगे Reviewed by Admin on 7:26 AM Rating: 5
Powered by Blogger.