भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 3 नवंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। ऐसे में मैच से पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने क्या कहा ? आइए जानते हैं :-
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि हमारी टीम में ढेर सारे विकल्प हैं। युवा खिलाड़ियों को अपना आत्मविश्वास हासिल करने के लिए हमें कुछ ज्यादा मैच देने होंगे। कुछ साल पहले हमारी टीम पूरी तरीके से संतुलित थी। इस वजह से युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया था। समय-समय पर हमारी टीम में 4, 5, 6 और 7 नंबर पर काफी बदलाव होते रहे हैं। इस वजह से हमारे लिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह सबसे बेहतरीन समय है। श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे और ऋषभ पंत जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास है। जो कि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Third party image reference
आईपीएल के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि जब कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में खेलता है तो वह अलग तरह का होता है और राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलना खिलाड़ियों के लिए अलग होता है। खिलाड़ियों को अपना पोजीशन हासिल करना होता है और अपने मिले हुए मौकों का अधिक से अधिक फायदा उठाना होता है। जबकि आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के पास 15 मैचों की गारंटी होती है। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा कुछ नहीं होता है।
Third party image reference
टीम की कप्तानी के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप टीम की कप्तानी कर रहे होते हैं तो आप सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं बन जाते हैं। आपके अलावा अन्य सभी 10 खिलाड़ी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि आपको सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करवाना है। निश्चित रूप से कप्तान का प्रदर्शन भी मायने रखता है। परंतु मैं खुद को आगे रखना कभी भी पसंद नहीं करता हूं। मेरे से ज्यादा अन्य खिलाड़ी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होते हैं। मैं इन सब बातों पर ध्यान देता हूं और उन सभी खिलाड़ियों को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट देता हूं।
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ने आगे कहा कप्तान के रूप में मेरा काम काफी आसान है। मैं टीम का नियमित कप्तान नहीं हूं और मेरा काम वहीं से आगे बढ़ना है। जहां पर विराट कोहली ने उसे छोड़ा है। मुझे जो भी सीमित मौके मिले हैं। मैं उन्हीं चीजों की करने की कोशिश करता हूं। जो विराट कोहली ने पहले किया है।
रोहित शर्मा ने कहा- हमारे पास यह 4 खिलाड़ी हैं, जो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं !
Reviewed by Admin
on
7:25 AM
Rating:


