वर्तमान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है I इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया I
google
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और शुरुआत दो विकेट मात्र 16 रन के स्कोर पर गिर गए I इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये कप्तान विराट कोहली 22 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन लेकिन जिस तरह से कोहली आउट हुए वे उससे खुश नहीं थे I
google
दरअसल भारतीय पारी के 16वें ओवर में अफ्रीकी गेंदबाज एनरिच नॉर्च के ओवर की तीसरी गेंद विराट के पेड पर जा लगी I नॉर्च ने एलबीडब्ल्यू के लिए जोरदार अपील की और अंपायर ने ऊँगली खड़ी कर दी, लेकिन विराट इस फैसले से नाखुश नजर आये और उन्होंने तुरंत रिव्यु ले लिया I
google
इस मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा गया I टीवी स्क्रीन में साफ़ तौर पर देखा जा सकता था कि गेंद हलकी सी लेगस्टंप को छूकर जा रही थी लेकिन मैदानी अंपायर ने पहले ही आउट दे दिया था इसलिए थर्ड अंपायर ने भी विराट को आउट करार दिया I
google
मैदान से बाहर जाते समय विराट कोहली मैदानी अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आये और पवेलियन लौटते उन्होंने कई बार अपने बल्ले को पेड पर मारा I हालाँकि गनीमत यह रही कि उन्होंने इससे कुछ चोट नहीं लगी I
google
अगर विराट को अगर मैदानी अंपायर आउट नहीं देते तो वे नॉटआउट ही रहते I पवेलियन में जाने के बाद भी विराट ने अपने आउट होने के तरीके को बार-बार देखा I
IND vs SA : अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे विराट कोहली, पवेलियन लौटते समय की ऐसी हरकत
Reviewed by Admin
on
1:18 AM
Rating:




