बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक शोले साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और हेलेन मुख्य भूमिका में थी।
इस फिल्म में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 करोड रुपए का कलेक्शन कर डाला था जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर और फिल्म के मेकर्स को काफी ज्यादा फायदा पहुंचा था। वहीं लोगों को इस फ़िल्म में अमजद खान का भी रोल बेहद पसंद आया था। लेकिन अगर आज के समय में इस फिल्म का रीमेक बनता है तो ऐसे कौन से सितारे होंगे जो जय, वीरू, बसंती और गब्बर का रोल निभा सकते हैं। आइए इस बात की जानकारी हम आपको नीचे देते हैं।
जय यानी अमिताभ बच्चन का रोल
Third party image reference
अमिताभ बच्चन ने शोले में जय का किरदार निभाकर जान फूंक दी थी। इस किरदार को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। उनका किरदार बेशक आखिर में मर जाता है। अगर आज के समय में शोले फिल्म बनती है तो अमिताभ बच्चन का रोल सोनू सूद काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं क्योंकि वह हूबहू उनकी तरह ही दिखाई देते हैं।
वीरू यानी धर्मेंद्र
Third party image reference
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने शोले फिल्म में वीरू का किरदार निभाया था। धर्मेंद्र का यह रोल एक्शन और कॉमेड़ी से लबरेज था। और इस तरह का किरदार वरुण धवन बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं और वरुण धवन ने इस प्रकार की कई फिल्मों में काम भी किया है और वरुण धवन की कद काठी भी उस समय की वीर उसे बिल्कुल मिलती-जुलती है।
बसंती यानी हेमा मालिनी
Third party image reference
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी इस फिल्म में बसंती का रोल निभाया था। आज के समय में बसंती के रोल के लिए आलिया भट्ट सबसे ज्यादा फिट मानी जाती हैं क्योंकि आलिया भट्ट की क्यूटनेस उस समय की हेमामालिनी से काफी हद तक मिलती है।
गब्बर यानी अमजद खान
Third party image reference
गब्बर का रोल लोग आज भी याद करते हैं और यह काफी खतरनाक भी था और इस रोल को अमजद खान ने बहुत अच्छी तरह से अदा किया था। आज इस रोल को अमजद खान के बेटे शादाब खान बहुत अच्छी तरह से निभा सकते हैं क्योंकि वह हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करे, ऐसी ही खबरों के लिए हमे फॉलो करना ना भूले
अगर फिर से बने शोले फिल्म तो ये सितारे रहेंगे फिट, बसंती और गब्बर का रोल दिल जीत लेगा
Reviewed by Admin
on
1:04 AM
Rating:



