भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले साहा ने कहा कि इससे दोनों विकेटकीपरों के बीच रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं।
कंधे में चोट के चलते करीब 20 महीने तक भारतीय टीम से बाहर रहे लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा श्रृंखला में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
google
साहा ने पुणे के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट में कुछ कमाल के कैच लपके। साहा छह दिन के बाद अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान साहा को कई बार पंत की सहायता करते देखा गया। श्रृंखला के तीसरे और आखिरी टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब साहा से यह सवाल किया गया कि क्या वह पंत के मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। हम बस उसकी प्रकार की चर्चा करते हैं जैसे विकेटकीपर आपस में करते हैं। श्रीधर, पंत और मैं मिलकर निर्णय लेते हैं कि किस तरह के विकेट पर कैसी कीपिंग करनी है।
google
साहा ने कहा, हमारे बीच तालमेल अच्छा है जो एक साथ काम करने को आसान बनाता है। उन्होंने कहा, हम हमेशा एक-दूसरे की विकेटकीपिंग को देखा करते हैं। हम अपने अभ्यास सत्र में काफी मेहनत करते हैं और हमारे बीच अच्छी समझ और समन्वय है। हम हमेशा एक-दूसरे की गलतियों को बताने का प्रयास करते है और यह अब तक अच्छा चल रहा है।
रिद्धिमान साहा का बड़ा बयान, बोले - मेरे और ऋषभ पंत के बीच ...
Reviewed by Admin
on
1:19 AM
Rating:

