मलाइका अरोड़ा ने सरेआम अर्जुन कपूर से पूछा ये सवाल, तेज़ी से वायरल हो गया पोस्ट


Third party image reference
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल की लिस्ट में टॉप पर शुमार अर्जुन और मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की हेडलाइन में होते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हाँ, इस बार मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तस्वीर पर एक ऐसा कॉमेंट कर दिया, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गयी हैं। इतना ही नहीं, दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए नज़र आते हैं और अप्रत्यक्ष रूप से अपने प्यार का इजहार करते हुए नज़र आये हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कई दफा मलाइका अरोड़ा के साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने पिछले दिनों ही अपने रिश्ते को कबूलते हुए तस्वीर शेयर किया था, जिसके बाद से ही दोनों के शादी की खबरें आग की तरह वायरल होने लगी। हालांकि, दोनो ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन जल्द ही वे सात फेरे ले सकते हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की ये तस्वीर


Third party image reference
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वे बहुत ही ज्यादा सीरियस नज़र आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को देखकर हर कोई सवाल पूछ रहा है, तो भला उनकी गर्लफ्रैंड कैसे पीछे रहती। बता दें कि अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग इस तस्वीर के सहारे उनका मजाक उड़ाते हुए भी नज़र आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

मलाइका ने पूछा अर्जुन से ये सवाल


Third party image reference
बॉलीवुड की मुन्नी कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के फोटो पर कॉमेंट करते हुए पूछा कि आखिर इतने सीरियस क्यों हो? इसका जवाब अभी किसी को नहीं मिला है। बता दें कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटते हैं, जिसकी वजह से अक्सर उनकी कुछ न कुछ मस्ती वायरल होती रहती है।

छुट्टियां मनाने गए थे साथ


Third party image reference
पिछले कुछ दिनों पहले ही अर्जुन और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मियामी गए थे, जहां से कुछ तस्वीरे वायरल हुई थी। इसी तस्वीरों के सहारे ही दोनों ने अपना रिश्ता कबूला था। बता दें कि दोनों पिछले 1 या 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा के तलाक की वजह अर्जुन कपूर बताए जाते हैं, जिसकी वजह से सलमान खान उनसे गुस्सा रहते हैं, लेकिन ये सिर्फ बातें हैं, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। हालांकि, अब बहुत जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएंगे।

मलाइका अरोड़ा ने सरेआम अर्जुन कपूर से पूछा ये सवाल, तेज़ी से वायरल हो गया पोस्ट मलाइका अरोड़ा ने सरेआम अर्जुन कपूर से पूछा ये सवाल, तेज़ी से वायरल हो गया पोस्ट Reviewed by Admin on 2:34 AM Rating: 5
Powered by Blogger.