फिल्मों में भर-भर के गालियाँ दे चुकी हैं ये 5 बॉलीवुड की हीरोइनें, एक ने पार की सारी हदें


Third party image reference
अपशब्द कहना या गाली देना एक बुरी चीज मानी जाती हैं. हालाँकि इसके बावजूद हम सभी अपने दैनिक जीवन में लोगो को इसका इस्तेमाल करते हुए देखते या सुनते हैं. फिल्मों में भी इसका इन दिनों खूब इस्तेमाल होने लगा हैं. बॉलीवुड में आपको कई ऐसी फ़िल्में मिल जाएगी जिसमे गालियों का भर भर के इस्तेमाल किया गया हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑनस्क्रीन गाली गलोच करती हुई नज़र आई. किसी ने एक फिल्म में तो कोई ने एक से अधिक फिल्मों में इनका इस्तेमाल किया हैं.

1. ऋचा चड्डा


Third party image reference
अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में तो इतने सारे अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया हैं जिसका हिसाब रखना भी मुश्किल हैं. ऐसे में फिल्म में प्युर देसी महिला बनी ऋचा चड्डा ने भी कई ऐसे डायलाग मारे जिसमे बहुत अपशब्द थे. इस फिल्म के बाद ऋचा फुकरे फिल्म में नज़र आई थी. इसमें वे भोली पंजाबन नाम की एक लेडी डॉन बनी थी. ऐसे में यहाँ भी उनके किरदार ने बहुत गालियाँ दी. वैसे बता दे कि इन दोनों ही फिल्मों में ऋचा चड्डा के अभिनय को बहुत सराहना मिली थी.

2. कंगना रनौत


Third party image reference
कंगना जिसे कई लोग बॉलीवुड की क्वीन भी कहते हैं हमेशा बेबाकी के साथ अपनी बातें दूसरों के सामने रखती हैं. वे निजी जिंदगी में तो बोल्ड हैं ही लेकिन फिल्मों में भी उनके निभाए किरदार काफी मॉडर्न होते हैं. कंगना ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फेशन’ ई थी. इस फिल्म में उनके अभिनय की बहुत तारीफ़ भी हुई थी. फिल्म में उन्होंने एक ऐसी बोल्ड मॉडल का किरदार निभाया था जो शाराब के नशे की आदि थी. ऐसे में उनके करैक्टर ने ऑनस्क्रीन कई बुरे शब्द भी कहे थे.

3. करीना कपूर


Third party image reference
करीना हमेशा अपनी खूबसूरती, फेशन और क्लास के लिए जानी जाती हैं. हालाँकि वे अंदर से काफी देसी भी हैं. मसलन गोलमाल 3 फिल्म में उनका किरदार थोड़ा फनी टाइप का था जिसमे वो गालीगलोच भी कर देता था. वैसे उन्होंने शाहरुख़ के साथ रा-वैन फिल्म भी की थी. इसमें भी उन्हें अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था.

4. विद्या बालन


Third party image reference
विद्या बालन बॉलीवुड में कई अलग अलग प्रकार के रोल करती रहती हैं. उन्होंने यहाँ अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं. डर्टी पिक्चर में तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी थी. इसमें वो एक ऐसी महिला थी जो सफल अभिनेत्री बनने के लिए किसी भी हद ता जा सकती थी. इसके बाद इश्कियां और बेगम जान जैसी फिल्मों में भी उन्होंने ऑनस्क्रीन कई गालियाँ दी. बेगम जान में उन्होंने एक वैश्यालय की मालकिन की भूमिका निभाई थी.

5. रानी मुखर्जी


Third party image reference
रानी मुखर्जी भी 90 के दशक से हमारा मनोरंजन करती आ रही हैं. उन्होंने अब तक कई तरह के दिलचस्प किरदार निभाए हैं. ऐसे में फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ के दौरान वे ऑनस्क्रीन अपशब्द कहती हुई नज़र आई थी. इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई थी.
फिल्मों में भर-भर के गालियाँ दे चुकी हैं ये 5 बॉलीवुड की हीरोइनें, एक ने पार की सारी हदें फिल्मों में भर-भर के गालियाँ दे चुकी हैं ये 5 बॉलीवुड की हीरोइनें, एक ने पार की सारी हदें Reviewed by Admin on 2:34 AM Rating: 5
Powered by Blogger.