Third party image reference
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो आपस में रिश्तेदार हैं लेकिन हमें इस बात का पता नहीं चल पाता है। बहुत से सितारों को हम अक्सर देखते हैं लेकिन हमें नहीं पता होता कि कौन किसका रिश्तेदार हो सकता है। मगर एक के बारे में हम आपको बताते हैं जिनका नाम कुणाल कपूर है और वे बॉलीवुड एक्टर हैं। शायद ही आपको पता हो कि अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर और इस बात को उन्होंने खुद बताया कि किस तरह से उनकी शादी हुई थी।
अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर
Third party image reference
एक्टर कुणाल कपूर को आपने रंग दे बसंती’,’डॉन-2′, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘आजा नचले’ जैसी हिट फिल्मों देखा होगा। हाल ही में कुणाल कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातें कहीं। पहले आपको बता दें कि कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना के पति हैं। इस बारे में कुणाल से पूछा गया कि आपकी लाइफ में शादी के बाद काफी बदलाव आया है या फिर सब वैसा ही है?
Third party image reference
इस पर कुणाल जवाब देते हैं, ‘हां बिल्कुल, मैं पहले से बेहतर हुआ हूं। शादी आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है औऱ बुरी भी साबित हो सकती है। आपका पार्टनर आपके अंदर के बुरे इंसान को बाहर निकलवा देता है और अच्छे इंसान को भी निकलवा सकता है।’
Third party image reference
अपनी पत्नी के बारे में कुणाल बताते हैं, ‘नैना की बात करूं तो उनकी वजह से मैं जान पाया कि मेरी कमजोरियां क्या हैं। इसके बाद उन्होंने मेरी कमियों को सुधारने में मेरी मदद की और मेरा जीवन बेहतर बनाया।’ बता दें कुणाल और नैना की शादी साल 2015 में हुई थी लेकिन इस शादी की ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। इसपर कुणाल कहते हैं, ‘हां…हमने ज्यादा शोरगुल में शादी नहीं की है। ये बहुत शांति के साथ हुआ। हम दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को बताना पसंद नहीं करते हैं और हम कोशिश करते हैं कि ऐसा कुछ भी सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवारवालों के बीच ही रहे। इसलिए शायद हमारी शादी के बारे में ज्यादा बातें नहीं हो पाईं।’ कुणाल ने अनपी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की। उन्होने बताया कि हम समय आने पर फैमिली प्लानिंग करेंगे और जब ये होना होगा तब होगा। कुणाल फिल्मों से ज्यादा अपने परिवार को समय देना पसंद करते हैं और कुणाल हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आएं हैं।
अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर, खुद किया खुलासा क्यों की थी गुपचुप शादी
Reviewed by Admin
on
2:32 AM
Rating:



