सरफराज से छिनी पाकिस्तान टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर आया जोक्स का सैलाब

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जिताने वाले सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया है। अजहर अली को टेस्ट तथा बाबर आजम को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप तक टी20 टीम की कमान सौंपी गई है।

google
इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से सरफराज पर तलवार लटक रही थी। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

google
आपको बता दें कि सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीता था और टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा था। हाल ही में इस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ घर में 10 साल बाद श्रृंखला खेली जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा I

google
सरफराज से कप्तानी छिनने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है और उनके ऊपर बने कुछ मजेदार जोक्स वायरल हो रहे है I
सरफराज से छिनी पाकिस्तान टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर आया जोक्स का सैलाब सरफराज से छिनी पाकिस्तान टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर आया जोक्स का सैलाब Reviewed by Admin on 1:20 AM Rating: 5
Powered by Blogger.