दशकों तक भारतीय क्रिकेट में राज करने वाले 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर सौरभ चंडीदास गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। जैसे बतौर टीम इंडिया के कप्तान गांगुली के लिए राह आसान नहीं रही थी वैसे ही उनका अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर भी काफी ड्रामा हुआ। लेकिन अंत में गांगुली के नाम पर मुहर लग गई।
Third party image reference
गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने से करोड़ों का नुकसान होने वाला है। आपको बता दें कि गांगुली फिलहाल 22 कंपनियों के साथ प्रचारक के तौर पर जुड़ें हैं लेकिन अध्यक्ष बनते ही सभी कंपनियों के साथ इन्हे यह अग्रीमेंट तोड़ना होगा जिससे इन्हे काफी बड़ा नुकसान होगा। इस पर गांगुली ने कहा कि कुछ करने के लिए त्याग जरुरी है इसलिए मैं इसके लिए चिंतित नहीं हूँ।
Third party image reference
सोमवार बीसीसीआई के विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। लेकिन, चुनाव होने के आसार इसलिए नहीं हैं क्योंकि लगभग कई दिनों से जारी लॉबिंग के बाद सभी पद निर्विराेध तय हैं। 47 साल के सौरव अभी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं। इससे पहले ब्रिजेश को एन श्रीनिवासन के समर्थन की वजह से अध्यक्ष पद का दमदार दावेदार माना जा रहा था। लेकिन सौरव के नाम पर सहमति के बाद ब्रिजेश की दावेदारी खत्म हो गई।
Third party image reference
पूर्व बीसीसीआइ और आइसीसी चेयरमैन के करीबी व कर्नाटक क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि बृजेश पटेल आइपीएल के नए चेयरमैन बनेंगे। मुंबई में रविवार शाम को हुई राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों की बैठक में यह घोषणा की गई। दैनिक जागरण ने शनिवार को ही बता दिया था कि जय शाह बीसीसीआइ में मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा गांगुली और पटेल को भी बड़ा पद मिलेगा।
BCCI अध्यक्ष बनने से गांगुली को होगा करोड़ों का नुकसान, कहा-कुछ करने के लिए त्याग जरुरी है
Reviewed by Admin
on
11:31 PM
Rating:


