ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस हुई तेज, ये 4 दिग्गज है प्रबल दावेदार

जैसा कि आप सब को पता है कि टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचो की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। जिसमे टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है
 लेकिन आज हम बात करने वाले है उन खिलाड़ियों के बारे में हर साल वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने पर ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलता है। वहीं पिछले साल यह अवार्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मिला था लेकिन दोस्तों इस साल में इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिए ये 4 खिलाड़ी रेस में सबसे आगे हैं।
1. विराट कोहली

ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस हुई तेज, ये 4 दिग्गज है प्रबल दावेदार
Third party image reference
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले साल की तरह इस साल भी यह अवार्ड जीतने के प्रबल दावेदार हैं। विराट ने अब तक साल 2019 में कुल 23 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने शानदार 64.40 की औसत से 1288 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से पांच शतक और छह अर्धशतक भी लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा

Third party image reference
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस साल वनडे क्रिकेट में बेहद ही कमाल के फॉर्म में हैं। जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक ठोक कर सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। जबकि रोहित ने इस सीजन में 25 वनडे मैच खेले हैं जिनमें रोहित ने 53.56 की शानदार औसत से 1232 रन बनाएं हैं जिसमे 6 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
3. एरोन फिंच
 ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने इस साल बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के लिए खूब रन बनाए हैं। दोस्तों 2019 में एरोन फिंच ने अब तक कुल 23 मैच खेले हैं जिनमें 51.86 की शानदार औसत से 1141 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
4. शाकिब अल हसन


Third party image reference
वनडे क्रिकेट में इस साल शाकिब अल हसन का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। दोस्तों बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी में भी शाकिब अल हसन का प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस साल शाकिब अल हसन ने 11 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 746 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी वह 13 विकेट लिए हैं।
ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस हुई तेज, ये 4 दिग्गज है प्रबल दावेदार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस हुई तेज, ये 4 दिग्गज है प्रबल दावेदार Reviewed by Admin on 11:34 PM Rating: 5
Powered by Blogger.