भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) में नए अध्यक्ष बनेंगे। वहीं, गुजरात क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव व गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह बोर्ड के नए सचिव होंगे। शाह सहित संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होगी।
Third party image reference
इससे पहले ब्रिजेश को एन श्रीनिवासन के समर्थन की वजह से अध्यक्ष पद का दमदार दावेदार माना जा रहा था। लेकिन सौरव के नाम पर सहमति के बाद ब्रिजेश की दावेदारी खत्म हो गई। एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि हमें सौरव के नए बीसीसीआई चुने जाने पर बेहद खुशी है। माना जा रहा है कि पटेल अब आईपीएल के नए चेयरमैन बन सकते हैं।
Third party image reference
इधर गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने कहा है कि गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट में और अधिक सुधार तय है क्योंकि गांगुली शानदार व्यक्ति हैं जो क्रिकेट को सबसे ऊपर देखते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन गांगुली के अध्यक्ष बनने से कोच शास्त्री को नुकसान उठाना पर सकता है क्योंकि गांगुली किसी को मनमानी नहीं करने देंगे।
Third party image reference
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और बीसीसीआइ के नए अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली के मतभेद किसी से छुपे नहीं है। बीसीसीआइ की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में रहते गांगुली शास्त्री को कोच के लिए नहीं चुनना चाहते थे। वहीं, एक बार एक टॉक शो में भी शास्त्री ने गांगुली के बारे में एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद दोनों के बीच में तल्खी किसी से भी छुपी नहीं थी।
इस दिग्गज ने कहा-गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनने से इन्हे होगा नुकसान, नहीं कर पाएंगे मनमानी
Reviewed by Admin
on
11:29 PM
Rating:


