पहले दिन का खेल खत्म, कोहली 63 रनों पर नॉट आउट, दूसरे दिन कोहली के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड

पुणे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 85.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए थे।

पहले दिन का खेल खत्म, कोहली 63 रनों पर नॉट आउट, दूसरे दिन कोहली के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड
Third party image reference
कप्तान विराट कोहली 63 (105 ) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 18 (70) रन बनाकर नॉट आउट वापस लौटे।

Third party image reference
पहले दिन के खेल में भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले। रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। पुजारा 112 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए।

Third party image reference
जबकि मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया और 108 रन बना दिए। 195 गेंदों में 108 रनों की पारी के दौरान मयंक अग्रवाल के बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के निकले। मयंक और पुजारा की साझेदारी टूटने के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मैच की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए चौथे विकेट के लिए 75 नाबाद रन जोड़े।

Copyright Holder: RunBhoomi
विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक जड़ा और 105 गेंदों में 10 चौकों की सहायता से नाबाद 63 रनों की पारी खेली।

Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी तीनों विकेट तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने लिए। रबाडा ने 18.1 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके।
दूसरे दिन कोहली के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड

Third party image reference
1. दूसरे दिन अगर विराट कोहली 137 रन और बना लेते हैं। तब वे टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। अभी कोहली 81 टेस्ट मैचों की 138 पारियों में 6863 रन बना चुके हैं। कोहली ऐसा करने वाले 7वें भारतीय बन जाएंगे।

Third party image reference
2. विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 20883 रन बना चुके है। ऐसे में उन्हें 21000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 167 रनों की जरूरत होगी। दूसरे दिन कोहली 167 रन बनाकर ये महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
3. अभी विराट कोहली के टेस्ट करियर में 25 शतक दर्ज है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक लगाते ही विराट कोहली 26 शतकों के साथ स्टीव स्मिथ की बराबरी कर लेंगे।
पहले दिन का खेल खत्म, कोहली 63 रनों पर नॉट आउट, दूसरे दिन कोहली के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड पहले दिन का खेल खत्म, कोहली 63 रनों पर नॉट आउट, दूसरे दिन कोहली के निशाने पर 3 महारिकॉर्ड Reviewed by Admin on 9:24 AM Rating: 5
Powered by Blogger.