क्रिकेट में जब भी कोई खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरता है तो उनकी सोच ये होती है कि वो एक अच्छी पारी खेली, लेकिन सभी बल्लेबाज हर बार बड़े स्कोर करने में सफल नहीं होते हैं जबकि दुनिया में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेली है।
इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी देखा गया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत सारे अर्द्धशतक लगाए हैं। इसी वजह से आज हम आपको दुनिया के उन क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साल में सबसे अधिक अर्द्धशतक लगाए हैं।
5. सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उनके नाम सबसे अधिक शतक और अर्द्धशतक दर्ज हैं। बता दें कि साल 2007 में सचिन तेंदुलकर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे, जिस वजह से उस साल उनके बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 अर्द्धशतक निकले थे।
4. सनथ जयसूर्या
Third party image reference
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने साल 1997 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सनथ जयसूर्या के बल्ले से टोटल 22 अर्द्धशतक देखने को मिला था।
3. सौरव गांगुली
Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी किसी से कम नहीं है, क्योंकि साल 1999 में वो शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे, जिस वजह से उस साल गांगुली के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टोटल 23 अर्द्धशतक निकले थे।
2. रिकी पोंटिंग
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसके अलावा साल 2005 में पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, जिस वजह से उस साल पोंटिंग ने 24 अर्द्धशतक लगाए थे।
1. कुमार संगकारा
Third party image reference
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा साल 2014 में कई रिकॉर्ड बनाए थे, क्योंकि उस साल वो शानदार लय में दिखाई दिए थे। बता दें कि साल 2014 में संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 25 अर्द्धशतक लगाए थे।
एक साल में 25 अर्द्धशतक लगाने वाला विश्व का एकमात्र बल्लेबाज, नाम जानकर यकीन नहीं होगा
Reviewed by Admin
on
9:23 AM
Rating:




