दूसरा टेस्ट : पहले दिन खेल का समाप्त, मयंक ने ठोका दूसरा शतक, भारत का स्कोर 270 के पार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 273 रन बना लिए है. कप्तान कोहली 63 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद खड़े हैं.
दूसरा टेस्ट : पहले दिन खेल का समाप्त, मयंक ने ठोका दूसरा शतक, भारत का स्कोर 270 के पार
Third party image reference
इससे पहले आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा के बीच 138 रनों की बड़ी साझेदारी हुई.
BCCI
चेतेश्वर पुजारा ने 58 रन बनाकर आउट हुए. वही उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने श्रृंखला में दूसरा शतक बनाते हुए 108 रनों की पारी खेली.
Copyright Holder: Desi View
पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की ओर से 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया. जिसमे कगिसो रबाडा इकलौते सफल गेंदबाज रहे. रबाडा ने 18.1 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके.
BCCI
बने 2 बड़े रिकॉर्ड
1. रोहित और मयंक ने अब तक इस श्रृंखला में 4 शतक बना दिए हैं. उनसे पहले 3 श्रृंखलाओं में भी भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने 4 शतक बनाये हैं. अगर इस श्रृंखला में इन दोनों के बल्ले से किसी के बल्ले से एक और शतक निकलता है. तो ये एक टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाज़ बन जायेंगे.
Bharath Seervi
2. कगिसो रबाडा ने रोहित को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8वीं बार आउट किया. इसके साथ ही वे रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
दूसरा टेस्ट : पहले दिन खेल का समाप्त, मयंक ने ठोका दूसरा शतक, भारत का स्कोर 270 के पार दूसरा टेस्ट : पहले दिन खेल का समाप्त, मयंक ने ठोका दूसरा शतक, भारत का स्कोर 270 के पार Reviewed by Admin on 9:25 AM Rating: 5
Powered by Blogger.