भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जा रहा है. भारत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के टीम के सामने 394 रन की चुनौती रखी है। भारत ने पहली पारी 502 रन तथा दूसरी पारी को 323 रन बनाकर पारी पारी घोषित किया । लक्ष्य का का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिया है। रोहित ने दूसरी पारी में शतक जड़ाऔर कुल 13 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है।
रोहित शर्मा ने खेली शानदार शतकीय पारी
Copyright Holder: Anant
रोहित शर्मा ने पहली पारी में शानदार 176 रन की पारी खेली थी, वहीँ दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने शानदार 127 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 10 चौके शामिल थे।
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
Copyright Holder: Anant
रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 149 गेंद का सामना करते हुए 7 छक्के और 10 चौके की मदद से 127 रन की पारी खेली।इसके साथ ही उन्होंने मैच में कुल 13 छक्के जड़करवसीम अकरम के एक टेस्ट मैच में लगाए गए 12 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
द. अफ्रीका को आखिरी दिन जीत के लिए 384 रन की दरकार, रोहित शर्मा ने 7 छक्के जड़ रचा इतिहास
Reviewed by Admin
on
10:53 AM
Rating:

