रोहित शर्मा की ICC ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग, विराट को हुआ नुकसान, देखिए सूची !

साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच पहला टेस्ट मैच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का विशाखापट्टनम क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसकी हाल ही में समाप्ति हुई| बता दें इस मैच में पहली पारी से मिली 71 रनों की बढ़त को मिला कर भारत ने साउथ अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 395 रनों का बड़ा टारगेट दिया था| इस टारगेट को अचीव कर पाना साउथ अफ्रीका टीम के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला था और ऐसा ही मैच के दौरान कुछ देखने को मिला|

रोहित शर्मा की ICC ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग, विराट को हुआ नुकसान, देखिए सूची !
COPYRIGHT: SHIV SHANKAR
भारतीय टीम की गेंदबाजी दूसरी पारी में शानदार रही जिसके चलते भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतने में कोई कठिनाई नहीं हुई और उन्होंने मैच 203 रनों से जीत लिया| भारत की ओर से शानदार बल्लेबाजी दोनों पारियों में करने के चलते रोहित शर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया|

COPYRIGHT: SHIV SHANKAR
रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में 176 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में उन्होंने 127 रन बनाए थे| दोनों पारियों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने के चलते आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा ने काफी लंबी छलांग लगाई है|

Third party image reference
देखिए सूची
इस सूची के अनुसार स्टीव स्मिथ पहले नंबर पर बने हुए है| जबकि विराट कोहली को नुकसान हुआ है| बता दें विराट कोहली की इससे पहले 900 से ऊपर रेटिंग थी, लेकिन अब कम होकर 899 हो चुकी है| बात अगर रोहित शर्मा की करें तो दोनों पारियों में जबरदस्त शतक लगाने के चलते उन्होंने 36 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और अब वे अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग यानी 17वें पायदान पर पहुंच गए है|
रोहित शर्मा की ICC ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग, विराट को हुआ नुकसान, देखिए सूची ! रोहित शर्मा की ICC ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग, विराट को हुआ नुकसान, देखिए सूची ! Reviewed by Admin on 8:48 PM Rating: 5
Powered by Blogger.