अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे तेज 350 विकेट किये पूरे, देखें टॉप-6 प्लेयर्स की सूची

भारतीय टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित की।दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए आखिरी दिन जीत के लिए 384 रन की दरकरार है. आश्विन ने 5वें दिन का खेल शुरू होने के साथ ही ब्रुइन का विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं , जहाँ उन्होंने संयुक्त रूप से मुरलीधरन की बराबरी कर ली है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले प्लेयर्स की सूची

Copyright Holder: Anant
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड अब भारत के अश्विन और श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज हो गया है। मुरलीधरन ने 66 टेस्ट मैचों में टेस्ट क्रिकेट 350 विकेट चटकाए थे। वहीँ आज अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूज़लिखे जानें तक 1 विकेट लेकर अपने नाम यह कीर्तिमान दर्ज करने में कामयाब हो गए हैं। अश्विन ने अभी तक 66 मैच में 350 विकेट चटकाए हैं, अश्विन मुरलीधरन की साथ संयुक्त रूप से इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।
अश्विन

Copyright Holder: Anant
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 66 मैच में 2.8 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए 350 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत की ओर से 350 विकेट लेने वाले चौथे टेस्ट प्लेयर भी बन गए हैं।
अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे तेज 350 विकेट किये पूरे, देखें टॉप-6 प्लेयर्स की सूची अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे तेज 350 विकेट किये पूरे, देखें टॉप-6 प्लेयर्स की सूची Reviewed by Admin on 10:52 AM Rating: 5
Powered by Blogger.