भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है. जहां पांचवे दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन की दरकार है. वहीं भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पांचवें दिन का खेल शुरू होने के साथ ही अश्विन ने ब्रुइन का विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है. जहां वह 350 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने हैं। वहीं उन्होंने सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले खिलाड़ी मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली गई है.
भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-10 प्लेयर्स की सूची
Copyright Holder: Anant
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी कुंबले हैं जिन्होंने 132 मैच में 619 विकेट चटकाए हैं. आज साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मैच 1 विकेट लेकर अश्विन ने अपना 350वां टेस्ट क्रिकेट पूरा कर भारत की ओर से 350 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज़ बन गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले प्लेयर्स की सूची
Copyright Holder: Anant
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड अब भारत के अश्विन और श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज हो गया है। दोनों ही प्लेयर्स ने 66 मैच में यह कारनामा किया है।अश्विन ने 66 मैच में 350 विकेट चटकाए हैं, अश्विन मुरलीधरन की साथ संयुक्त रूप से इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।
अश्विन
Copyright Holder: Anant
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 66 मैच में 2.8 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए 350 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत की ओर से 350 विकेट लेने वाले चौथे टेस्ट प्लेयर भी बन गए हैं।इससे पहले यह कारनामा कुंबले, कपिल देव तथा हरभजन कर चुके हैं।
अश्विन के टेस्ट में 350 विकेट पूरे, बने ऐसे चौथे भारतीय प्लेयर, टॉप-10 प्लेयर्स की सूची
Reviewed by Admin
on
10:50 AM
Rating:


