मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हैं ये 5 बेहतरीन रिकॉर्ड, नंबर 1 से आप भी होंगे अनजान

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अग्रवाल ने 195 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमे उन्होंने 23 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको मयंक अग्रवाल के उन 5 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे :-
1. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू करते हुए यह कारनामा
मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। इसके साथ ही मयंक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू टेस्ट में अर्द्धशतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।

मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हैं ये 5 बेहतरीन रिकॉर्ड, नंबर 1 से आप भी होंगे अनजान
Third party image reference
मयंक अग्रवाल से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दत्तू फाडकर ने यह कारनामा किया था। बता दें कि साल 1947 में दत्तू फाडकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू करते हुए अर्द्धशतकीय पारी खेली थी।
2. दक्षिण अफ्रका के खिलाफ ऐसा करने बने दूसरे बल्लेबाज

Third party image reference
जैसा कि मैंने आपको उपर में बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मयंग अग्रवाल बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ ही वो भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
3. टेस्ट क्रिकेट 2019 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

Third party image reference
इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड भी मयंक अग्रवाल के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में 215 रनों की शानदार इनिंग खेली थी।
4. टेस्ट में टीम इंडिया के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

Third party image reference
आपको अच्छी तरह से मालूम होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 317 रनों की साझेदारी की थी, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
5. ऐसा करने वाले बने थे 10वें भारतीय बल्लेबाज

Third party image reference
मयंक अग्रवाल ने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरा शतक में तब्दील किया था। इसके साथ ही वो भारत के 10वें ऐसे बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। मयंक अग्रवाल से पहले 9 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाए हैं।
मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हैं ये 5 बेहतरीन रिकॉर्ड, नंबर 1 से आप भी होंगे अनजान मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हैं ये 5 बेहतरीन रिकॉर्ड, नंबर 1 से आप भी होंगे अनजान Reviewed by Admin on 9:25 AM Rating: 5
Powered by Blogger.