धमाकेदार शतक के बाद मयंक अग्रवाल ने बताया- कितना मुश्किल था रबाडा और फिलैंडर को खेलना !

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है जिसका दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है| यह मुकाबला अभी तक काफी रोमांचक रहा है| बता दें इस मुकाबले में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किया|

धमाकेदार शतक के बाद मयंक अग्रवाल ने बताया- कितना मुश्किल था रबाडा और फिलैंडर को खेलना !
COPYRIGHT: FILMY CLAP
अभी तक पहले दिन के खेल की समाप्ति तक देखें तो कप्तान कोहली का यह फैसला बिल्कुल सही साबित होता हुआ नज़र आया है| पहले दिन खेल की समाप्ति होने तक भारतीय टीम ने 03 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए है| भारत की ओर से रोहित शर्मा 14 रन, चेतेश्वर पुजारा 58 रन और मयंक अग्रवाल 108 रन बनाकर आउट हुए| विराट कोहली 63 रन और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है|

Third party image reference
मयंक अग्रवाल ने पहले दिन मैच की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज रबाडा और फिलैंडर काफी टाइट और सही लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे, इसीलिए उनको खेलने में काफी दिक्कत हो रही थी| मयंक अग्रवाल ने कहा- लेकिन मैं बहुत ख़ुश हूं कि बैक टू बैक सेंचुरी लगाने में कामयाब रहा| यह बहुत शानदार फीलिंग है|

Third party image reference
मयंक ने बताया कि टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही है| मयंक अग्रवाल ने कहा- कप्तान कोहली का टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला अभी तक सही साबित हुआ| मयंक अग्रवाल से जब पूछा गया कि रबाडा की गेंदबाजी के बारे में आप क्या कहोगे? तो मयंक ने कहा- विकेट में नमी थी| रबाडा और फिलैंडर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की| हमें पता था कि हम उनकी गेंदबाजी पर बीट होंगे| लेकिन हमें टिककर खेलना था और फिर खराब गेंद का इंतजार करना था, हमने ऐसा ही किया| मयंक ने कहा- पहली पारी में 400-500 का स्कोर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाने के लिए काफी होगा|
धमाकेदार शतक के बाद मयंक अग्रवाल ने बताया- कितना मुश्किल था रबाडा और फिलैंडर को खेलना ! धमाकेदार शतक के बाद मयंक अग्रवाल ने बताया- कितना मुश्किल था रबाडा और फिलैंडर को खेलना ! Reviewed by Admin on 9:22 AM Rating: 5
Powered by Blogger.