सोशल मीडिया पर इस समय अगर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है धोनी के रिटायमेंट की सभी कह रहे हैं कि क्या यह सच है? तो अब हम आपको बता दें कि आपने अभी तक जो भी कुछ सुना है वह सिर्फ एक अफवाह है और इस बात का खुलासा हो चुका है।
Third party image reference
दरअसल ये सारी खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई और इनके पीछे का कारण था टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक मैसेज। इस मैसेज में विराट ने लिखा था इस तस्वीर में कोहली ने धोनी के सथ फोटो शएयर करते हुए लिखा, 'मैं यह मैच कभी नहीं भूल सकता हूं। वह बेहद खास रात थी, जब इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।'
Loading...
Third party image reference
इसके साथ ही उन्होंने धोनी एक तस्वीर पोस्ट कर दी। फिर क्या था धोनी के प्रशंसकों ने इसे आग की तरह फैला दिया और इस बात की चर्चा ने जोर पकड लिया कि धोनी संन्यास लेने वाले है और इस बात की घोषणा आज शाम को हो जाएगी। लेकिन शाम होते होते स्थिति एक दम साफ हो गई। हालांकि इसके लिए बीसीसीआई को बयान जारी करना पडा।
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के एलान होने के बाद बीसीसीआई के हवाले से संन्यास की खबरों को साफ तरीके से खारिज कर दिया गया है। एमएस धोनी के रिटायरमेंट लेने की खबरों पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास लेने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। उनसे जुड़ी यह खबर पूरी तरह गलत है। उनकी इस घोषणा के बाद धोनी की प्रशंसकों की जान में जान आई।
तो क्या धोनी अब कभी क्रिकेट नहीं खेलेंगे, हो गया फैसला
Reviewed by Admin
on
8:41 AM
Rating:


