क्रिकेट जगत की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी पत्नी को तलाक दे चुके हैं। लेकिन आज हम आपको क्रिकेट के कुछ ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं और इनके बीच का प्यार सच्चे प्यार की एक मिसाल है।
सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर का बहुत सम्मान करते हैं। इनके बीच का प्यार आजकल के क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल है, जहां आजकल कई क्रिकेटर अपने जीवनसाथी को कुछ ही महीनों में छोड़कर अलग हो जाते हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पिछले लगभग 24 साल से खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इनकी शादी साल 1995 में हुई थी।
वीरेंद्र सहवाग
Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट के काफी रोमांटिक खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने साल 2004 में आरती अहलावत से शादी की थी। आरती अहलावत के साथ इनका प्रेम विवाह हुआ था। इन दोनों के बीच आज प्यार और सम्मान वाला रिश्ता है। वीरेंद्र सहवाग हमेशा कोशिश करते हैं कि आरती को कभी कोई तकलीफ न हो।
रोहित शर्मा
Loading...
Third party image reference
क्रिकेट जगत के मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा को जीवनसाथी के रूप में रितिका सजदेह का साथ मिला, और दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने बाद साल 2015 में शादी की थी, आज भी दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। काम से समय मिलने पर दोनों विदेशों में घूमने भी जाते है, और ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ ही बिताना पसंद करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी क्रिकेट की दुनिया के बेस्ट जोड़ियों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात साक्षी से कोलकाता की एक होटल में हुई थी। जिसके बाद लगातार कई सालों तक महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को डेट किया। साल 2010 में इन दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। आज भी इन दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार का रिश्ता कायम है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी की हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं।
विराट कोहली
Third party image reference
एक समय में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर की चर्चा हर तरफ थी, और साल 2017 में ही इन दोनों ने शादी कर ली। विराट कोहली हर मौके पर अनुष्का शर्मा का ख्याल रखते हुए देखे जाते हैं, और हमेशा उनकी हर खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं।
अपनी पत्नी को कभी कोई तकलीफ नही देते है यह क्रिकेटर, करते है सच्चा प्यार
Reviewed by Admin
on
8:43 AM
Rating:




