क्या, पूर्व कप्तान धोनी लेने वाले है क्रिकेट से संन्‍यास! कोहली के ट्वीट से मिले संकेत

क्रिकेट खेल से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए दिलीप दहिया चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए येलो कलर के फॉलो बटन को दबाकर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया ट्विटर एकाउंट पर 2016 वर्ल्ड टी20 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में धोनी के साथ की एक फोटो आज शेयर की है विराट ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्‍हें ऐसे दौड़ाया जैसे फिटनेस टेस्‍ट करना हो। इस ट्वीट के बाद से धोनी के संन्‍यास की खबरों को फिर हवा मिली है। कोहली और धोनी के फैंस ने सवाल किया कि क्‍या एमएस धोनी ने संकेत दे दिए हैं कि वह संन्‍यास लेने वाले हैं।

क्या, पूर्व कप्तान धोनी लेने वाले है क्रिकेट से संन्‍यास! कोहली के ट्वीट से मिले संकेत
Third party image reference
कोहली ने धोनी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एक मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता। खास रात। यह आदमी, मुझे ऐसे दौड़ाया, जैसे फिटनेस टेस्‍ट करना हो।'
जानकारी के लिए बता दें कि यह मैच 2016 वर्ल्‍ड टी20 में 27 मार्च को मोहाली में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुआ था। यह सुपर-10 लीग का नॉकआउट मैच था। मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में गई थी।

Loading...

Third party image reference
ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 7.4 ओवर में 49 रन के स्‍कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। विराट और युवराज सिंह ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की अहम साझेदारी निभाई थी। युवराज को जेम्‍स फॉकनर ने पारी के 14वें ओवर में शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत का स्‍कोर 94/4 कर दिया था।


Third party image reference
इसके बाद एमएस धोनी ने कोहली का साथ दिया और दोनों ने भारतीय टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी औऱ विराट कोहली ने 67 रन की साझेदारी की थी। धोनी को हमेशा से पिच पर बेहद तेज दौड़ने के लिए जाना जाता है और उन्‍होंने कोहली को भी उस दिन खूब दौड़ाया। दोनों बल्‍लेबाजों ने एक रन को दो में बदल दिया था। धोनी ने 10 गेंदों में 18 रन ठोकें थे। टीम इंडिया ने पांच गेंदें रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया था। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत को वेस्‍टइंडीज के हाथों हारना पड़ा था और वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
क्या, पूर्व कप्तान धोनी लेने वाले है क्रिकेट से संन्‍यास! कोहली के ट्वीट से मिले संकेत क्या, पूर्व कप्तान धोनी लेने वाले है क्रिकेट से संन्‍यास! कोहली के ट्वीट से मिले संकेत Reviewed by Admin on 8:39 AM Rating: 5
Powered by Blogger.