यह तो हम सब जानते की केला खाना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। केले में बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते है जो हमारी सहेत के लिए फायेदेमंद साबित होते हैं। केला खाने से हमारी पाचन शक्ति स्वस्थ रहती है इसेक साथ ही हमारे शरीर का विकास में भी अच्छे से होता है।
Third party image reference
केले में पाया जाने वाला पोटेशियम सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलके भी हमारे लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं जितना कि केला खाने से। चलिए आज आपको बताते हैं कि केले के छिलके से हमें कितने फायदे होते हैं।
Third party image reference
Loading...
दरअसल केले का छिलका हमारी त्वचा और चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको बस इतना करना है कि केले के छिलकों को अच्छी तरह पीसकर उसमें हल्दी और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर इसका लेप लगायें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपका चेहरा चमकने लगेगा।
Third party image reference
केले में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर के मस्सों को दूर करने के लिए मददगार होता है। शरीर के जिस भाग में भी मस्सा हो उस भाग पर केले के छिलके को रातभर के लिए लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने पर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
Third party image reference
आजकल लोग एक और समस्या के परेशान रहते है वो है आँखों के नीचे आये काले धब्बे। अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे है तो यह आपके लिए रामबाण इलाज साबित होगा। इसके लिए आप केले के छिलके के सफेद रेशों को निकाले और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर लगायें। ऐसा करने से आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
ये पढ़ने के बाद केले के छिलकों को नहीं फेकेंगे आप
Reviewed by Admin
on
8:44 AM
Rating:



