Third party image reference
आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। साथ ही इतनी भागदौड़ के बीच लोग अपने खानपान का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे योगासनों के बार में बताएंगे जिससे हेल्दी रहने के साथ-साथ शरीर पर जमा चर्बी को तेजी से कम कर सकते हैं। जिन लोगों के पास जिम में जाकर घंटों एक्सरसाइज करने का समय और पैसा नहीं है, वो लोग अपने घरों पर ही आसानी से योगासन कर सकते हैं।
Third party image reference
मोटापे के कारण शरीर कई रोगों का घर बन जाता है इसलिए सबसे जरूरी है समय रहते ही इससे छुटकारा पाया जाए। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ योगासन जिसे मोटे और थुलथुले शरीर वाले लोग भी आसानी से घर पर कर सकते हैं। अगर ये योगासन रोजाना करते हैं तो आपको 15 दिन के अंदर फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
Third party image reference
मोटापे को कम करने के लिए योगासन
पश्चिमोत्तानासन
बेली फैट कम करना है तो इसके लिए सबसे अच्छा है पश्चिमोत्तानासन। सबसे पहले सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को सामने फैला लें। रीढ़ की हड्डी को बिलकुल सीधी रखें। दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेकर इसे छोड़ते हुए आगे झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। एक बात का ध्यान जरूर रखें इस पूरे योगासन के दौरान आपके घुटने न मुड़ें। इस पोजीशन में कुछ सेकंड होल्ड करें बाद में वापस सामान्य तरीके से बैठ जाए।
Loading...
Third party image reference
धनुरासन
इस आसन का मतलब ही होता है आप बिलकु एक धनुष वाले आकार में बन जाए। इसके लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाए। सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़े और अपने हाथ से एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें । सांस लेते हुए ही अपना सिर ऊपर उठाए, चेस्ट एवं थाई को ऊपर की ओर उठाएं। यह योगा अपने शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के हिसाब से ही करें ताकि आप अपने शरीर को और ऊपर उठा सकते हैं।
Third party image reference
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें अपने कमेंट में जरूर बताएं
मोटे लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये आसान योग, जल्दी दिखेगा फायदा.
Reviewed by Admin
on
8:45 AM
Rating:




