अगर मौजूदा समय में देखा जाए तो विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान है| विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम प्रदर्शन काफी बेहतर कर रही है| आपको बता दें अभी हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भारतीय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ी बात कही है|
COPYRIGHT: MEDIA4U
दरअसल गौतम गंभीर ने 'जी हिंदी न्यूज़' रिपोर्ट के माध्यम से यह कहा है कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार अच्छी कप्तानी भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों की बदौलत कर पाते है| गंभीर ने इस दौरान जिन दो खिलाड़ियों का जिक्र किया है उनमें महान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है|
COPYRIGHT: MEDIA4U
यह दोनों भारतीय टीम के ऐसे क्रिकेटर है जो अपने खेल अभिनय से लाखों प्रशंसकों का दिल जीत चुके है| गौतम गंभीर ने साफ शब्दों में कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत ही विराट कोहली की कप्तानी कर पाते है| मैचों के दौरान कई बार देखा गया है कि विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी से सलाह-मशवरा भी करते है| महेंद्र सिंह धोनी कितने बेहतरीन कप्तान रहे है यह शायद आपको बताने की जरूरत नहीं|
Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे है जिन्होंने साल 2011 विश्व कप भारत को जिताने में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| आपको बता दें अभी हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर आरसीबी के मुख्य सहायक माइक हेसन ने भी बड़ी बात कही है| उन्होंने कहा है कि अगले साल आईपीएल में विराट कोहली ही उनकी टीम की कप्तानी करेंगे|
गंभीर का बड़ा बयान, बोले- विराट कोहली मैचों में अच्छी कप्तानी इसीलिए कर पाते है क्योंकि...
Reviewed by Admin
on
7:11 AM
Rating:


