लम्बाई बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय

लम्बाई हमारे शरीर में पर्सनल्टी का अहम हिस्सा होती है, जिसका कद लम्बा हो वो दिखने में आकर्षक लगता है। इसलिए हर लड़का-लड़की की चाहत होती है, कि उसकी हाइट अच्छी हो। कई लोग ऐसे भी है, जिनके लिए कम हाइट परेशानी बनी हुई है। कम हाइट की वजह से वो खुद को दूसरों की तुलना में छोटा समझते है।
एक अच्‍छी हाइट आपके व्‍यक्तित्‍व और सुंदरता में चार-चांद लगाती है। आप चाहे लड़के हो या लड़की, अच्‍छी हाइट आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाती है। आप ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास से भरपूर महसूस करते हैं।

आमतौर पर लंबाई 18 वर्ष की आयु तक बढ़ सकती है क्योंकि हमारे शरीर में लंबाई बढ़ाने का सबसे प्रभावी ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन यानी एच जी एच होता है। जो पिट्युटरी ग्‍लैंड से निकलता है, इसी से हमारी लंबाई बढ़ती है। लेकिन अगर सही मात्रा में प्रोटीन और उचित मात्रा में आहार नहीं मिलता तो शरीर के विकास की प्रक्रिया रूक जाती है और लंबाई बढ़ना रूक जाती है।
परंतु जैसे ही हम 18 वर्ष की उम्र में पहुंचते हैं यह हार्मोन निकलना कम हो जाते है। जिससे आपकी हाइट बढ़ना रूक जाती है। लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय है जिनकी मदद से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन को उत्तेजित कर आप 21 साल की उम्र या इससे अधिक तक लंबाई बढ़ा सकते हैं

आवश्यक सामग्री : 

बरगद के पेड़ का फल – 50 ग्राम
मिश्री – 50 ग्राम
जीरा- 50 ग्राम
बरगद के पेड़ का फल आपको आसानी से पंसारी की दुकान में मिल जाएगा और मिश्री और जीरा तो आपकी किचन में हमेशा ही मौजूद रहता है।
बरगद के पेड़ के फल, मिश्री और जीरा तीनों को एक साथ लेकर मिक्‍सी में अच्‍छे से पीस लें। अब इसे एक जार में भरकर रख लें। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो आधा चम्‍मच चूर्ण लेना है।

Loading...

यदि अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्‍यादा है तो इसका एक चम्‍मच आपको दूध के साथ लेना है। इस उपाय को 40 दिनो तक लेने से आपकी हाइट तो बढ़ेगी ही साथ ही आपका दिमाग भी तेज होगा और आपकी त्‍वचा में भी निखार आयेगा।
गाय का देसी घी : 25 ग्राम गाय का देसी घी लेकर उसे तेल के साथ गर्म करके 300 मिलीलीटर दूध छोंककर उतार लें और ठंड़ा करके उसमें खांड़ मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करें। इससे शरीर की लम्बाई बढ़ती है।
अश्वगंधा और गाय का दूध : हर बीमारी या स्वास्थ्य संबधित समस्या का इलाज आयुर्वेद से संभव है। हाइट बढ़ाने के लिए अश्वगंधा एक प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खा है। 18 साल से बाद भी हाइट बढ़ाने के लिए 2 चम्मच अश्वगंधा एक गिलास गाय के दूध में मिलकर रोजाना सोने से पहले पिए।
लम्बाई बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय लम्बाई बढ़ाने का रामबाण घरेलू उपाय Reviewed by Admin on 1:30 AM Rating: 5
Powered by Blogger.