क्रिकेट के खेल में टी-20 फॉर्मेट सबसे लोकप्रिय माना जाता है। 20 ओवर के इस गेम में शतक लगाना कतई आसान नहीं होता है। लेकिन इसके बावजूद इस फॉर्मेट में कई शतक बने हैं। लेकिन अभी भी कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं जो इस फॉर्मेट के बहुत बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन शतक नहीं लगा पाए हैं। आज हम आपको उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
नंबर 5. विराट कोहली
Copyright Holder: Dafabet
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टेस्ट और वनडे में ही नहीं बल्कि टी-20 में भी शानदार खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में इसका आपने नमूना देखा होगा। टी20 क्रिकेट में 50 से ऊपर का औसत किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। टी20 में विराट का सर्वाधिक स्कोर 90 रन है लेकिन अभी तक शतक नहीं लगा सके हैं।
नंबर 4. इयोन मोर्गन
Copyright Holder: Dafabet
इयोन मोर्गन इंग्लैंड की टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। अपने करियर में इन्होंने 81 टी20 मैच खेले हैं जिनमें 10 अर्धशतक लगा चुके हैं लेकिन अभी तक इनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। इयोन मोर्गन का सर्वाधिक स्कोर 85 रन है।
नंबर 3. शिखर धवन
Third party image reference
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन पिछले काफी लंबे समय से टी20 खेल रहे हैं। अपने करियर में शिखर धवन ने 54 मैच खेले हैं जिनमें 9 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन अभी तक इनके बल्ले से कोई भी शतक नहीं निकल पाया है। शिखर धवन का सर्वाधिक स्कोर 92 रन है।
नंबर 2. डेविड वॉर्नर
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सीमित ओवरों की क्रिकेट के खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। खासकर आप ने आईपीएल में इनकी टी20 में बल्लेबाजी देखी होगी। आईपीएल में डेविड वॉर्नर के नाम 4 शतक है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने कुल 70 मैच खेले हैं जिनमें 13 अर्धशतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर का सर्वाधिक स्कोर 90 रन है।
नंबर 1. बाबर आजम
Third party image reference
बाबर आजम वर्तमान समय में आईसीसी की रैंकिंग में टी20 में नंबर एक पर काबिज हैं। इन्होंने पिछले काफी लंबे समय से पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। बाबर आजम ने अब तक अपने करियर में 30 टी20 मैच खेले हैं। जिनमें इन के बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। वही बाबर आजम का सर्वाधिक स्कोर 97 रन है।
पता नहीं टी-20 में कब शतक बनाएंगे ये 5 धुरंधर बल्लेबाज, नंबर 1 तो है टी-20 का किंग
Reviewed by Admin
on
6:48 PM
Rating:




